February 3, 2026

लोकसभा चुनाव : बीजेपी ने 18 राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किए

0
amit-shah-02-1501633890

नई दिल्ली : भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों में तेजी लाते हुए अट्ठारह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारी तय कर दिए हैं।विधानसभा चुनावो में भाजपा को मिली करारी हर के बाद इस बार प्रभारियो की नियुक्ति में पार्टी ने सोच समझ कर काम किया है .

उत्तर प्रदेश में इस बार नई टीम बनाई गई है, जिसमें गोवर्धन झड़पिया को प्रभारी के साथ नरोत्तम मिश्रा और दुष्यंत गौतम को सह प्रभारी बनाया गया है। बिहार में भूपेंद्र यादव, उत्तराखंड में थावरचंद गहलोत और झारखंड में मंगल पांडे चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं।

चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर को गुजरात का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

महासचिव भूपेंद्र यादव बिहार में संगठन प्रभारी के साथ चुनाव प्रभारी की भी भूमिका में रहेंगे। इसी तरह महासचिव अनिल जैन छत्तीसगढ़ में और अरुण सिंह ओडिशा में संगठन प्रभारी के साथ चुनाव प्रभारी होंगे।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों में काम कर चुके उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को चुनाव प्रभारी और दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा चुके केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर प्रभारी और सुधांशु त्रिवेदी सह प्रभारी बनाए गए हैं।

अन्य राज्यों में आंध्र प्रदेश में वी मुरलीधरन को चुनाव प्रभारी, सुनील देवधर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। असम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह, हिमाचल प्रदेश में तीरथ सिंह रावत, मणिपुर और नागालैंड में नलिन कोहली, पंजाब और चंडीगढ़ में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, तेलंगाना में अरबिंद लिंबावली, सिक्किम में नितिन नवीन को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed