आशीर्वाद के 76 दीपों से जगमगाया धनपुरी का हनुमान मंदिर

0
IMG-20260917-WA0022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा परिवार ने की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

धनपुरी नंबर-3 स्थित हनुमान मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, प्रसाद एवं मिष्ठान का हुआ वितरण


🏀इंट्रो 🏀

धनपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर धनपुरी नंबर-3 स्थित हनुमान मंदिर आस्था के दीपों से आलोकित हो उठा। भाजपा परिवार की ओर से आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में 76 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की गई। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति शामिल हुए। पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित किया गया।
🏀🏀🏀🏀🏀🏀🏀🏀🏀🏀🏀🏀🏀🏀🏀🏀

✍️अतीक खान
धनपुरी(दैनिक जय संगवारी )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर धनपुरी नंबर-3 स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। भाजपा परिवार की ओर से आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में 76 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी महाराज के विधिवत पूजन-अर्चन एवं वंदन के साथ हुआ। इसके उपरांत मंदिर परिसर में एक-एक कर 76 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की ज्योति से मंदिर परिसर आलोकित हो उठा और वातावरण में श्रद्धा एवं मंगलभाव की अनुभूति हुई। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों तथा मातृशक्ति ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा, श्रद्धा और जनसरोकार की भावना के साथ मनाया जा रहा है। ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम इसी भाव का प्रतीक है, जिसमें हनुमान जी महाराज के चरणों में प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की गई।


दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद और मिष्ठान का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिभाव, उल्लास और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दौलत मनवानी, संजू चंदवानी, बबलू जायसवाल, हेमंत सोनी, रवि सिंह कश्यप, डॉ. विजय सिंह, अनिल जायसवाल, भोला पनिका, प्रवीण बड़ोलिया, सूर्य प्रकाश रजक, सचिन दाहिया, धर्मेंद्र केवलानी, ओमी सिंह कारपेटी, धीरू सिंह परिहार, सरिता शर्मा, रवि सोनी, संतोष राय, विनोद गुप्ता, राजवीर द्विवेदी, अविनाश विश्वकर्मा, नीरज पाल, श्रीकांत दाहिया, राजा सिंह कश्यप, ओंकार सिंह, नर्मदा पटेल, विनोद पाल एवं संदीप मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *