रामपुर बटुरा ओसीएम में एटक को मिला श्रमिकों का अपार समर्थन, प्रथम स्थान पर रही काबिज

0
IMG-20260917-WA0003

एटक सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने जताया सभी श्रमिक साथियों का आभार

धनपुरी/शहडोल। एसईसीएल सोहागपुर एरिया के अंतर्गत रामपुर बटुरा ओपन कास्ट माइंस में सम्पन्न हुए सदस्यता सत्यापन में संयुक्त कोयला मजदूर संघ (AITUC/एटक) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

इस शानदार सफलता पर एटक यूनियन रामपुर बटुरा ओसीएम के सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी श्रमिक भाइयों, कर्मचारियों एवं अब सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

गुप्ता ने कहा कि “रामपुर बटुरा ओसीएम में एटक यूनियन को प्रथम पायदान पर पहुँचाने के लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूँ। आप लोगों के अपार सहयोग, विश्वास और एकजुटता की वजह से ही एटक यूनियन को यह मुकाम हासिल हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह जीत केवल यूनियन की जीत नहीं है, बल्कि हर उस श्रमिक की जीत है जिसने एटक पर भरोसा जताया है। एटक हमेशा श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी श्रमिकों के वेतन, सुरक्षा, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाती रहेगी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसी तरह एकता बनाए रखें, ताकि भविष्य में भी श्रमिक हितों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *