February 3, 2026

जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त संचालक सुदेश तिवारी सेवानिवृत्त: अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी बिदाई

0
sm52


रायपुर,  जनसम्पर्क संचालनालय के संयुक्त संचालक  सुदेश तिवारी को उनकी सेवानिवृत्ति पर आज शाम यहां संचालनालय में आयोजित एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में शुभकामनाओं सहित भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर विभाग के संचालक चन्द्रकांत उइके ने उन्हें शॉल और श्रीफल के साथ सम्मानित करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री उइके ने  सुदेश तिवारी द्वारा विगत 36 वर्षों में जनसम्पर्क विभाग के संचालनालय सहित विभिन्न कार्यालयों में विभिन्न पदों पर दी गई सेवाओं का उल्लेख करते हुए इसके लिए विभाग की ओर से उनके प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने श्री तिवारी के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की। श्री तिवारी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed