October 27, 2024

भाजपा की टिकट की सूची से स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी कर सकने की क्षमता को टिकट वितरण का सबसे बड़ा पैमाना बनाया गया है:त्रिवेदी

0

भाजपा में पूरे प्रदेश में व्यापक अंर्तकलह और बिखराव उजागर

रायपुर, भाजपा प्रत्याशियों की सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा में पूरे प्रदेश में व्यापक अंर्तकलह और बिखराव उजागर हो गया है। अब छत्तीसगढ़ को भाजपा सरकार की वादाखिलाफी किसान विरोधी नीतियों कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलना तय है। पहले से भी पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के खिलाफ वातावरण था लेकिन अब भाजपा ने जो प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में भाजपा के जिन मंत्री विधायकों के खिलाफ कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और जनविरोधी कारनामों के बड़े-बड़े आरोप है उन्हें ही स्थान दिया गया हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ की जनता की कोई परवाह ही नहीं है। भाजपा ने सारी नैतिकता मानवता और सच्चाई को बलाये ताक रख दिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशियों की सूची से स्पष्ट है कि मगरमच्छों को छोड़ दिया गया है। भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के जिन पर बड़े-बड़े आरोप हैं उन्हें टिकट दिया जाना यह उजागर करता है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और आरएसएस की सहमति भाजपा के द्वारा किए जा रहे कमीशनखोरी अत्याचार के साथ है।

भाजपा के उम्मीदवारों की जारी सूची : कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हुई

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राज्य की जनता 15 साल से कुशासन और भ्रष्टाचार के सरकार से पीड़ित है। मंत्रियों के विभागों में व्याप्त अराजकता अनिमियतता से छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग परेशान हैं। भाजपा के सरकार में जिन मंत्रियों और विधायकों के कार्यशैली से छत्तीसगढ़ी के ढाई करोड जनता त्रस्त ही है, जनता की नाराजगी को नजरअंदाज कर भारतीय जनता पार्टी ने मनमानी करते हुए भ्रष्ट एवं कमीशनखोर मंत्रियों और विधायकों पुनः प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है। इससे स्पष्ट है कि सरकार के मंत्रियों के साथ कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार में टिकट बांटने वालों की थी भागीदारी हैं। संगठित भ्रष्टाचार में भाजपा पार्टी के टिकट बांटने वाले मठाधीश भी शामिल है। छत्तीसगढ़ से कमीशन और भ्रष्टाचार के जरिये मोटा माल बटोरने के लिये अपने एजेंटों को टिकट दिया गया है। भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट से जनता को निर्णय लेने में आसानी हुई। अब कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलेगी। कांग्रेस पार्टी भाजपा के भ्रष्ट मंत्रियों और कमीशनखोर विधायकों के क्षेत्रों में जाकर इन के काले कारनामें, महिलाओं के अपमान, युवाओं को रोजगार से वंचित रखने की, शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार, प्रदूषण विभाग में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था को विधानसभा चुनावों में बड़ा मुद्दा बनायेगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *