October 27, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी साईंस कालेज मैदान में करेंगे किसान सम्मेलन को सम्बोधित

0

कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय आमसभा की तैयारियां पूर्ण

राहुल गांधी की सभा से होगा छत्तीसगढ़ में बदलाव का आगाज

वक्त है बदलाव का

रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 22 अगस्त को राजधानी रायपुर आगमन हो रहा है वे दोपहर 2 बजे नियमित विमान द्वारा रायपुर पहुंच कर राजधानी के साईंस कालेज मैदान में विशाल किसान सभा को सम्बोधित करेंगे। शाम को 5 बजे कुछ संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद शाम को 7.40 बजे नियमित विमान द्वारा दिल्ली वापस जायेगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। पूरे प्रदेश में और खासकर किसानों में भारी उत्साह है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सुनने प्रदेश भर से बड़ी संख्या में किसान भाई सम्मिलित होने स्वइस्फूर्त आ रहे है। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, एआईसीसी के महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ताम्रध्वज साहू और राष्ट्रीय सचिवद्वय चन्दन यादव, अरुण उरांव, स्वंयम कार्यक्रम के तैयारियों की निगरानी कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज दुर्ग भिलाई में तैयारियों के सम्बंध में बैठक लिया। राजधानी में बैठकों का दौर विभिन्न ब्लाकों वार्डो में चलते रहा ।
कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री मो. अकबर सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी सभा को सफल बनाने में पूरी ताकत से लगे हुए है। कांग्रेस अध्यक्ष की रायपुर की किसान सभा से राज्य में परिवर्तन का आगाज होगा ।भाजपा के 15 वर्ष के शासन काल मे सबसे ज्यादा पीड़ित और प्रताड़ित राज्य के किसान हुए है इसी लिए कांग्रेस अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत किसान सभा से करने जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *