October 27, 2024

रावण भाठा मैदान और सप्रे शाला मैदान में दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, मंत्री बृजमोहन ने किया भूमि पूजन।

0

रायपुर, छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति दूधाधारी मठ द्वारा तथा सप्रे शाला मैदान में बूढ़ापारा दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियों की आज शुरुआत हो गई। प्रदेश के धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज आयोजन समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ उत्सव स्थल का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर समिति के सदस्यों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से उन्होंने चर्चा कर रुपरेखा तैयार की।
बैठक में उन्होंने समिति से पेयजल की व्यवस्था करने, उत्सव स्थल पहुंच मार्ग में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यहां ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अस्थाई पार्किंग बनाए जाने की बात उन्होंने कही। साथ ही कहा कि पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल रावण दहन के दिन दशहरा उत्सव मैदान में तैनात रहे यह समिति के पदाधिकारी प्रशासन से बात करके सुनिश्चित कर ले।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रावण भाटा मैदान का दशहरा उत्सव पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है। इसका भव्य और ऐतिहासिक आयोजन देखने हजारों की संख्या में रायपुर शहर सहित आसपास के ग्रामीण जन पहुंचते हैं। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी है कि इस उत्सव को बेहतर ढंग से मनाया जाये और व्यवस्थाओं में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रावण भाटा मैदान का दशहरा उत्सव कई सौ वर्ष पुराना है। परंतु सप्रे शाला मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव का शुभारंभ किए कुछ ही वर्ष हुए हैं। इसके पीछे सोच है कि प्रभु राम कि चरित्र को आज की पीढ़ी जान और समझ सके। वह जान सके कि असत्य पर सत्य की और अन्याय अत्याचार के खिलाफ जीत का पर्व दशहरा है।
सप्रेशाला दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित उत्सव स्थल के भूमिपूजन में मनीष वोरा,अनिल पवार, उमाशंकर व्यास,प्रदीप सितुत,कीर्ति लोखंडे,मुरली शर्मा,सुधीर राजवैद्य, विनय ओझा,राहुल राव,सुधीर दुबे,लक्ष्मण गवली, सम्मी गवली,सुमित ढींगे, रावण भाठा मैदान के भूमिपूजन में दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष पार्षद मनोज वर्मा, संयोजक सुशील ओझा, जोन अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह ठाकुर,मंत्री अमित साहू, डॉ जीवन जल छत्री,लव ठाकुर, बबलू ठाकुर, राजा ठाकुर, सुरेश दुबे, रमेश ठाकुर, बंटी यादव, चेतन साहू,मयंक मेढे, रविंद्र मिश्रा, मुन्ना सोनकर,आशीष त्रिपाठी, लक्ष्मण चौहान,पुनीत देवांगन, सनत देवांगन, रामकृष्ण अग्रवाल,मोहित साहू,आवेश मेमन, प्रवीण यादव,सर्पराज सहित दशहरा उत्सव समिति के सभी सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *