October 27, 2024

पार्षद दीनबंधु सिंह ठाकुर समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

0

रायपुर, रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेश मूणत के कुशल नेतृत्व में हुए सर्वांगीण विकास कार्यों से प्रभावित होकर माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 68 के पार्षद दीनबंधु सिंह ठाकुर आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विधायक राजेश मूणत के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए।
सोमवार सुबह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्षद दीनबंधु सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा के साथ छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भाजपा में शामिल हो गए। दीनबंधु ठाकुर के भाजपा प्रवेश के बाद विधायक राजेश मूणत ने कहा कि मैं पार्टी की तरफ से भारतीय जनता पार्टी में उनका स्वागत करता हूं और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। ये भाजपा के विकास की परिणीति है कि पार्षद भी विकास में भाजपा के भागीदार बनने साथ आ रहे है। भारतीय जनता पार्टी के विकास को विपक्ष खोजने की बात करता है वही भाजपा सरकार की ओर से किये गए विकास कार्य को जनप्रतिनिधि भी स्वीकार कर रहे है इसलिए ही भाजपा का समर्थन जनता के साथ जनप्रतिनिधि भी करने लगे है।आज भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों में माधव राव सप्रे वार्ड नं. 68 के पार्षद दीनबंधु सिंह ठाकुर सत्येन्द्र सिंह ठाकुर के साथ उनके सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *