छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में भाजपा ही बाकी बचे शिक्षाकर्मियों का संविलियन करेगी : कश्यप

0
IMG-20181007-WA0052

रायपुर , कांग्रेस ने शिक्षाकर्मियों के लिए कुछ नहीं किया है। भाजपा ने शिक्षा कर्मियों का संविलियन कर उन्हें शिक्षक बनाया और छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में भाजपा ही बाकी बचे शिक्षा कर्मियों का संविलियन करेगी। उक्त बातें आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आोजित पत्रकारवार्ता में स्कूल शिक्षामंत्री केदार कश्यप ने कही।
उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में भाजपा ने हर क्षेत्र में विकास की गति बढ़ाई है। सारे संसाधनों का बेहतर उपयोग किया है। इसी कारण भाजपा पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस उल-जुलूल आरोप लगाकर फिर सत्ता पर आना चाहती है।
उन्होंने कहा सरकार ने आदिवासियों समाज के लोगों को संबल प्रदान किया है। शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनकर निकल रहे हैं। नक्सलवाद की गूंज को हटाकर अपने आपको साबित कर रहे हैं। केवल रायपुर तक ही नहीं दिल्ली जाकर आदिवासी बच्चे यूपीएसी की तैयारी कर रहे हैं। तीन बच्चों का सलेक्शन यूपीएससी तो 50 से अधिक बच्चे डिप्टी कलेक्टर, सीओ अन्य पदों में सफल हुए हैं। आज प्रदेश में सुदूर अंचलों के आदिवासी बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव लडऩे के लिए सीट पार्टी तय करेगी लेकिन नारायणपुर से लडऩा मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कथित सीडी कांड पर कहा कि फिरोज के खिलाफ भूपेश बघेल को एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने गठबंधन के सवाल पर कहा कि बसपा-जोगी कांग्रेस के गठबंधन से फर्क कोई नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि 2003 में छत्तीसगढ़ में 18 सौ आश्रम छात्रावास थे जो वर्तमान में 3278 हो गए हैं। यहां 2.5 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत है। वहीं 16 क्रीड़ा परिसर है जहां खेल गतिविधि होती है। दो क्रीड़ा परिसर एससी का हसौद, मुंगेली में है अब ओबीसी का जल्द शुरू कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा की बात करें तो 1 किलोमीटर की परिधि में प्रायमरी स्कूल, 3 किलोमीटर की परिधि में अपर प्रायमरी और 7 किलोमीटर की परिधि पर हायर सेकेंडरी स्कूल का संचालन हो रहा है। पूरे प्रदेश में 72 माडर्न स्कूल संचालित है। आज एक छत के नीचे शिक्षा की व्यवस्था को संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed