October 26, 2024

विधायक श्याम बिहारी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ी लोकरंग अरजुन्दा की नयना भिराम ने दी  प्रस्तुति

0

चिरमिरी। छत्तीसगढ़ी लोकरंग अरजुन्दा की नयना भिराम की भव्य प्रस्तुति लाहिड़ी काॅलेज ग्राउंड चिरमिरी व खड़गवां जनपद मैदान में संपन्न हुई।
छत्तीसगढ़ी के सुप्रसिद्ध लोकरंग अरजुन्दा के नयनाभिराम की प्रस्तुति गत दिनों क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के जन्म दिवस के अवसर पर छोटा बाजार लाहिड़ी पीजी काॅलेज ग्राउंड में हजारों की संख्या में उपस्थित जनमानस के बीच संपन्न हुई। क्षेत्रीय विधायक श्री जायसवाल ने स्वस्थ मनोरंजन के मद्देनजर अपने जन्म दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटा बाजार के मैदान में बने लोक संस्कृति के मच पर उपस्थित जनसमुदाय ने जन्म उत्सव को बहुत ही आत्मीय ढंग से मनाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व महापौर डम्बरू बेहरा, भाजपा जिला महामंत्री राममेश्वर पाण्डेय, नगर निगम अध्यक्ष किर्तीवासो, नेताप्रतिपक्ष अयाजउद्दीन सिद्धिकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारिका जायसवाल, महामंत्री राजेश सिंह, नरेन्द्र साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गौरी हथगेन सभी ने केट काटकर क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक दीपक पटेल ने मच से बार बार दिन ये आये गीत गाकर खुशनुमा मौहाल बनाया। लोकरंग अरजुन्दा के संचालक दीपक चंद्राकर ने पूरे कलाकारो की ओर से विधायक श्री जायसवाल को बधाई दी और कहा कि श्री जायसवाल एक वास्तविक जननेता है और इस विधानसभा के माटीपुत्र है। जो कि काफी सरल, स्वभाव और अपनी कर्तव्यनिष्ठा से क्षेत्रवासियों के दिलों में बसते है। विधायक श्री जायसवाल ने लोगों के अपार स्नेह और आर्शिवाद के लिए मंच से सभी का हृदय से आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ी लोकरंग के विभिन्न गीतों और मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों को सुबह तक बांधे रखा। इसके उपरांत गत 2 अक्टूबर को रात्रि 10 बजे से खड़गवां जनपद मैदान में भी अरजुन्दा के नयनाभिराम की प्रस्तुति हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों के बीच शुरू हुई। इस दौरान पार्षद मनोज भोई, मंदीप गिरी, श्रीमती रिद्धी भार्गव, संतन चैहान, अनुप मलिक, श्रीमती सविता मलिक, बबलू शर्मा, राजू नायक, लक्की पारासर, रवि वर्मा, राजेन्द्र दास, महेन्द्र यादव, नारायण जायसवाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *