February 3, 2026

जीरो पॉइंट से मालियगुड़ा, 6.5 किलोमीटर सड़क का हुआ लोकार्पण

0
p99
बिरसिंहपुर पाली-(तपस गुप्ता)  संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना जीरो पॉइंट से मालियगुड़ा,कुमुरदु, मंगठार पहुँच मार्ग 6.5 किलोमीटर की दूरी का 13.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुआ जिसे क्षेत्र की विधायक सुश्री मीना सिंह  के मुख्य अतिथीएव मुख्य अभियंता वी.के.कैथवार की अध्यक्षता में लोकार्पित किया।सड़क का निर्माण विधुत मंडल परियोजना द्वारा निर्मित किया गया क्षेत्रीय विधायक ने सड़को के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सड़के राष्ट्र के
विकास का अभिन्न अंग है बताया।उक्त सड़क के निर्माण से ग्रामीण अंचलों में खुशी की लहर व्याप्त है। कार्यक्रम में पहुँचे लोगो को मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी
देते हुए सभी योजनाओं का लाभ देने की बात कही। उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ऊषा कोल ,उपाध्यक्ष रामधनी प्रधान ,भाजपा के वरिष्ठ नेता सरजू अग्रवाल ,जिला महामंत्री दिलीप पांडे ,मुकेश गुप्ता ,राजकुमार अग्रवाल ,अर्जुन सिंह सैय्याम ,सुशांत सक्सेना ,अर्जुन त्रिपाठी ,पवन मिश्रा जी,बहादुर सिंह ,सुदामा विश्वकर्मा ,गोपाल वासवानी ,केसरीनाथ अग्रवाल ,प्रेम गुप्ता जी,पी.डी. तिवारी ,प्रदीप सोनकर ,प्रदीप सोनी ,रामबहादुर सिंह ,विष्णु विश्वकर्मा ,सत्या विश्वकर्मा जी,अजय यादव ,तमीम खान ,प्रमोद साहू ,बबली यादव ,अनिता सिंह ,पार्वती बैगा  एव संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना के अधिकारी एव कर्मचारी एव सैकड़ो ग्रामीण जन मौजूद रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed