December 5, 2025

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में चुनाव तैयारियों की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने की समीक्षा

0
rahul gandhi 1

रायपुर/ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की बेहद महत्वपूर्ण बैठक आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास दिल्ली में हुयी। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर और चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गयी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों ही प्रदेश अध्यक्षों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। इस बैठक में छत्तीसगढ के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया़, मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *