October 23, 2024

शहडोल में युवा संकल्प अभियान पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

0
शहडोल। इसी वर्ष होने वाले प्रदेश में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से कमर कसना प्रांरभ कर चुकी है। पार्टी विविध कार्यक्रमों के माध्यम से राजनैतिक सक्रियता बढ़ा रही है। वहीं युवाओं के माध्यम से एक ओर पार्टी शक्ति प्रर्दशन कर रही है इस बात से भी इंकार नही किया जा सकता। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संकल्प अभियान की शुरूआत प्रदेश के आगर जिले से 15 जून को किया गया था, जो कि शुक्रवार को विराट नगरी पहुंची। बाणगंगा मैदान युवाओं के एकत्रीकरण के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और भाजपाईयों ने हजारों बाइक के साथ नगर में भ्रमण किया और युवा संकल्प रैली का सफल बनाया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने दिया।
हजारों बाइकर्स हुए शामिल
दोपहर करीब एक बजे बाणगंगा मैदान में युवामोर्चा कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण हुआ जिसके बाद कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर रैली का समापन मानस भवन में किया गया। आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय मौजूद रहे, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता युमो जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल ने किया। इस दौरान विशेष तौर पर राष्ट्रीय स्वच्छता प्रभारी सुशांत शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रांत भदौरिया, शिशिर बलपुरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छावड़ा, उपाध्यक्ष दौलत मनवानी, युमो प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सोनी, जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष कमल प्रताप ङ्क्षसह, मार्तण्ड द्विवेदी, सुदीप शुक्ला, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, प्रवीण शर्मा, महामंत्री सूर्यकांत निराला, धर्मेन्द्र सिंह मीनू, नरेन्द्र तिवारी, बीरेन्द्र बैस, संभागीय मीडिया प्रभारी वेद शर्मा, विराट गर्ग, शरद तिवारी, विनोद गुप्ता, राहुल द्विवेदी विशेष रूप से मंचासीन रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में युमो के जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, व मात्रशक्ति मौजूद रही।
कांग्रेस को उखाड़ फेकने लिया संकल्प
युवा संकल्प रैली के समापन के दौरान मानस भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत ङ्क्षसह छावड़ा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कांग्रेस से उखाड़ फेकने का संकल्प दिलाया। संकल्प में प्रदेश के मुखिया शिवराज सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर भाजपा का सहयोग करते हुए मध्यप्रदेश में विकास के नाम पर मतदान करूंगा एंव मतदान करवाऊगा। साथ ही 2018 के चुनाव में पूर्ण मनोयोग से पार्टी को जीताने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में मंच संचालन अभिदीप सोनी एवं नीलेश जैन ने किया।
ओडीएफ का लिया संकल्प
केन्द्र सरकार की योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश भर में चल रहे स्वच्छता अभियान को लेकर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल ने युवामोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं के समक्ष राष्ट्रीय स्वच्छता प्रभारी सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में जिले के प्रत्येक गांव और पंचायत को ओडीएफ कराने का संकल्प लिया है। साथ ही अपने साथी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में जुडऩे और इसे सफल बनाने की अपील किया है। जिला अध्यक्ष के इस फैसले को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन देने और सफल बनाने का संकल्प लिया है।
कमर कस ले कार्यकर्ता
युवा संकल्प अभियान के दौरान प्रदेश के अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश बीते दस सालो में देश का विकास कछुआ चाल से चल रहा था, किंतु जब से केेन्द्र में मोदी सरकार आई है, तब से हर क्षेत्र में विकास का गंगा बही है। देश में ऐतहासिक फैसले के साथ ही कई अहम कदम उठाया गया है। देश का स्वाभिमान और आंतरिक सुरक्षा के मामलों में देश का सीना चौड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *