October 23, 2024

डी.जी.पी. से प्रशिक्षु आई.पी.एस. अधिकारियों ने की भेंट

0
रायपुर , पुलिस महानिदेशक श्री ए.एन.उपाध्याय से आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में भारतीय पुलिस सेवा 2017 बैच के 15 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। पुलिस महानिदेशक श्री ए.एन.उपाध्याय ने प्रशिक्षु आई.पी.एस. अधिकारियों को छत्तीसगढ़ आगमन पर शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस की चुनौतियों के बारे में बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं प्रशिक्षण) श्री संजय पिल्ले, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं अनुसंधान विभाग) श्री अरूण देव गौतम और पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण)  श्री एस.आर.पी.कल्लूरी भी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए प्रशिक्षु आई.पी.एस. अधिकारियों ने सर्वश्री आदर्श राजेन्द्रन, अल्बर्ट जॉन, केतन बंसल, टी बेनिथ, के.रामराजन, आर. आनंद, सचिन सिंघल, के.व्ही अशोक, मेहताब सिंह, अजीत सिंह शेखावत, नितिन दत्तात्रेय, हरिराम शंकर, सिद्धार्थ कौशल और सुश्री रेशमा रमेशन सम्मलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *