February 3, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह पर महिला योग महोत्सव का आयोजन 20 जून से

0
IMG-20180618-WA0006

रायपुर,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह पर महिला योग महोत्सव का आयोजन दिनांक 20 जून को प्रातः 6:00 से 8:00 बिलासपुर रिंग रोड स्थित गोविंदम पैलेस में किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को योगाभ्यास विशेषज्ञ डॉ. मनोहर भंडारी एवं उषा चंद्राकर  के द्वारा करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला द्वारा वर्ष 2016 में अंबिकापुर 2017 में रायपुर एवं इस वर्ष बिलासपुर में विशेष महिला योग महोत्सव का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य को जागरूक एवं प्रोत्साहित करना है। बिलासपुर का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग एवं लेडीस लीग बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष  संजय अग्रवाल अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पान्डेय् , एवं एवं अति विशिष्ट अतिथि के रुप में बिलासपुर संभाग के कमिश्नर टी,सी महावर , बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद , जिला पंचायत सीईओ फरिहा आलम सिद्दीकी  एवं डॉ ज्योत्स्ना दुबे  उपस्थित रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed