October 22, 2024

महाराणा प्रताप जयंती में आज निकलेगी शौर्य यात्रा

0

जशपुर के महाराज विक्रमादित्य सिंह जूदेव होंगे मुख्य अतिथि

शहडोल। रॉयल राजपूत संगठन द्वारा 16 जून को वीरशिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जा रही है। जिसमें संगठन द्वारा विविध सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जशपुर (छत्तीसगढ़) के महाराज श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जिनके सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह से ही बाणगंगा मैदान में रॉयल राजपूत संगठन और क्षत्रिय समाज  के पदाधिकारी और सदस्य एकत्र होकर शौर्य दिवस पर महाराणा प्रताप जी को नमन करेंगे। राजाबाग के भैरव बाबा में पूजा-पाठ किया जाएगा। इसके बाद विविध कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। दोपहर तीन बजे समाज के द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव के साथ समाज के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मिलेगा। शोभायात्रा में युवा जन और समाज के अन्य वर्ग भी शिरकत करेंगे। गाजे-बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा और रैली बाणगंगा मैदान से जयस्तंभ होते हुए गांधी चौक, गुरुनानक चौक, इदिरा चौक, लल्लू सिंह चौक होते हुए ग्रीन गार्डन गोरतरा में सम्पन्न होगी। यहां पर समाज की एकता और धर्म की रक्षा और क्षत्रिय समाज को संगठित करने के लिए वक्ताओं द्वारा मंच से अपने उद्गार व्यक्त किए जाएंगे। रॉयल राजपूत संगठन द्वारा 17 जून को क्षत्रिय मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता मनू सिंह गहरवार एवं संभागीय प्रवक्ता राहुल सिंह राणा ने बताया कि शौर्य दिवस पर संरक्षक कुंवर यशवर्धन सिंह, गणेश प्रताप सिंह दादू, पप्पू सिंह, केपी सिंह, अंजय सिंह नन्हू, अनिल सिंह अन्नू, रवि सिंह बघेल, प्रदेश सचिव सीडी सिंह, राज बहादुर सिंह (रज्जे दादा), सुजीत सिंह चंदेल, प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह कछवाह, एएम सिंह, सुरजन सिंह, प्रवीण सिंह, मनीष सिंह, लाल सिंह, रघुनंदन सिंह, देवेंद्र सिंह परिहार, अखंड प्रताप सिंह, ध्रुवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, जितेंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह, सुनील सिंह शामिल होंगे। शोभायात्रा की जिम्मेदारी संभागीय अध्यक्ष करुणेन्द्र सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष रोहित सिंह बघेल एवं शिवम सिंह चंदेल, सौरभ सिंह बघेल, आदित्य सिंह राणा के साथ अन्य को दी गई है। संदीप सिंह बघेल, दुष्यंत सिंह गहरवार, प्रिंस सिंह परिहार, मनोज सिंह परिहार, राहुल सिंह, संतोष सिंह, ओम सिंह, योगेश सिंह बघेल, नितीश सिंह बघेल, राजा सिंह परिहार, राम सिंह बघेल, राज सिंह बघेल, विक्रम सिंह गौर, सौरभ सिंह बघेल, दुर्गेश सिंह परिहार, अखिलेश सिंह, निशांत सिंह, लकी सिंह परिहार, आदित्य प्रताप सिंह, सिद्धांत सिंह बघेल, शिवास प्रताप सिंह, शिवम सिंह परमार, अनुराग सिंह बघेल, उपेन्द्र प्रताप सिंह, धनंजय सिंह बघेल, अभिषेक सिंह, उत्कर्ष सिंह बघेल के साथ अन्य समाज के लोग इसमें सहभागिता निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *