उमरिया मध्यप्रदेश ,अपनी मांगो को लेकर वनकर्मियों ने रैली निकाल, सौपा ज्ञापन

0
b82
उमरिया  -( तपस गुप्ता ) मप्र वन कर्मचारी संघ शाखा उमरिया एवं रेंज आफीसर्स एशोसिएशन के तत्वावधान में वन कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। वन कर्मियों ने बुधवार को शहर में विशाल रैली निकाली। रैली कलेक्ट्रेट से शुरु होकर स्टेशन चौराहा, सगरा चौराहा, पार्क आफिस, जिला चिकित्साचल, रणविजय चौक, गांधी चौक, जयस्तंभ तिरहा से होते हुये स्टेशन चौराहा से कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर माल सिंह को सौंपा। रैली में लगभग सौ वन कर्मी शामिल हुये एवं नारे लगाते हुये अपनी मांगो को रखा। पूरा शहर कर्मचारियों द्वारा लगाये नारों से गूंज रहा था। ज्ञात हो कि वनकर्मचारी, वनरक्षक, स्थाई कर्मी, वनपाल, डिप्टीरेंजर, रेंजर सभी एक साथ हड़ताल पर है। अभी तक प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगो को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। रैली में हरिभजन सिंह, संजय साल्वे, वीरेन्द्र ज्योतिषि, विजय शंकर श्रीवास्तव, रमेश मरकाम, हरेन्द्र रैदास आदि शामिल हुये। वहीं क्रमिक भूख हड़ताल में सरोज प्रजापति, पवन मेहरा, जियालाल यादव, लक्ष्मण प्रसाद, धु्रव सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *