October 23, 2024

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दी बालोद को 158 करोड़ के विकास की सौगात

0
अड़तीस हजार गरीब परिवारों को आबादी पट्टा  चार हजार महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन
  रायपुर /मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान आज जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित आमसभा में 158.29 करोड़ रूपए लागत के 144 विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दिए। इनमें  वे 116.24 करोड़ रूपए लागत से पूर्ण हो चुके 101 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 42.05 करोड़ रूपए लागत से नए 43 नए निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह आमसभा में विभिन्न योजनाओं में लगभग 78 हजार 111 हितग्राहियों को लाभान्वित किया। इनमें वे 38 हजार 804 परिवारों को आबादी पट्टा, 4,413 श्रमिको को सायकल, औजार ई-रिक्शा आदि का वितरण, चार हजार एक सौ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन, 55 किसानों को सौर सुजला पंप, 664 किसानों को मिनीकीट, 59 तेंदुपत्ता फड़मुंशियों को सायकल का वितरण किया।
      मुख्यमंत्री डॉ. सिंह जिन कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें मुख्य रूप से 65 करोड़ रूपए लागत के बालोद से धमतरी मार्ग का निर्माण, 10 करोड़ 92 लाख रूपए लागत के संुदरा-देवीनवागॉव तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, 10 करोड़ 55 लाख रूपए लागत के तांदुला टैंक से पैरी डिस्ट्रिब्यूटरी में रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य, 08 करोड़ 15 लाख रूपए लागत के गुरूर से नारागॉव सड़क नवीनीकरण कार्य और 04 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से लाईवलीहुड कॉलेज भवन निर्माण आदि कार्य शामिल हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. सिंह जिन कार्यों का शिलान्यास किया, उनमें मुख्य रूप से 09 करोड़ 11 लाख रूपए लागत से बालोद में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन, 03 करोड़ 87 लाख रूपए लागत से बेलोदा-गोटुलमुडा मुख्य मार्ग अरजगुण्डा मार्ग में पुल निर्माण, 02 करोड़ 80 लाख रूपए लागत से झलमला से भेंडिया नवागॉव मार्ग पर पुल निर्माण, 02 करोड़ 69 लाख रूपए लागत से परसोदा से सांेहतरा मार्ग पुल निर्माण और 02 करोड़ 14 लाख रूपए लागत से मेन रोड से खर्रा मार्ग पर पुल निर्माण शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *