October 23, 2024

बुद्धजीवी सम्मेलन में सरकार के कामकाजों का नेताम ने की सराहना 

0
रामानुजगंज/पृथ्वीलाल केशरी ,केंद्र की भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों का सम्मेलन राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव उपस्थित में सैकड़ों लोगों को साल के साथ गीताग्रन्थ के साथ सम्मान किया गया। जिला मुख्यालय बलरामपुर के ऑफिसर क्लब में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री नेताम ने कहा कि भारतीय संस्कृति जितनी सराहना की जय वह कम है, हमारे परम्परा ऐसी हैं कि हमे लोगों के प्रति आत्म सम्मान करने की प्रेरणा देती हैं। आज भारतीय जनता पार्टी आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है उस में आप लोगों का आशीर्वाद एवं मेहनत का नतीजा हैं। श्री नेताम ने कहा कि भाजपा सरकार के राज्य में 14 वर्ष एवं केंद्र सरकार के 4 वर्ष सफलतम की श्रेय आपलोगों को जाती हैं। आज सरकार सभी वर्गी के लिए जनकल्याण करी योजनायें चला रही जिसका लाभ सभी लोगों को भरपुर मिल रहा है। भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कई योजनाएं वरिष्ठ नागरिकों बुद्धिजीवी वर्ग के लिए चलाए जा रहे हैं सरकार की प्राथमिकता गांव गरीब परिवार के उत्थान से लेकर किसानों बच्चों माताओं बहनों सभी के लिए कारगर साबित हों रही हैं। पैसों को लेकर हमेशा चिंतित रहने वाले मजदूर को अब चिंता करने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि  अब पैसे सीधे मजदूरों के खाते में डाले जा रहे हैं। राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह के द्वारा विकास यात्रा कर पूरे राज्य में  करोड़ों रुपए के सौगात दी जा रही हैं। कार्यक्रम में बुद्धजीवी वर्ग,गणमान्य नागरिक,भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *