October 23, 2024

सुश्री सरोज पाण्डेय माँ बम्लेश्वरी माता मंदिर के दर्शन कर शुरू की विशेष संपर्क अभियान की शुरूआत

0
रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीयों को अपने प्रदेश के प्रबुध्द नागरिकों से संपर्क स्थापति करने का निर्देश दिया है। इसी तारतम्य में विशेष संपर्क अभियान के तहत आज राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पाण्डेय  ने डगनियां में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार रमा दत्त जोशी एवं उनके परिवार के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं की चर्चा की एवं उन्हे पार्टी की नीतियों की जानकारी विस्तार से दी। जोशी बहने अपने घर सरोज पाण्डेय के पहुँचने से बहुत ही अभिभूत हुई और उन्होने कहा की वे वैसे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित है और योजनाओं को आमजनों तक पहुँचाने और प्रचारित करने का आश्वासन दिया। सरोज पाण्डेय  ने डंगनिया में माँ बम्लेश्वरी माता मंदिर के दर्शन कर के विशेष संपर्क अभियान की शुरूआत की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, वार्ड की पार्षद और महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे, छगनलाल मुदड़ा, प्रभा दुबे, गोवर्धन खंडेलवाल, श्वेता शर्मा, शैलेन्द्री परगनिहा, नवीन शर्मा, अकबर अली, आशु चन्द्रवंशी, आशीष अग्रवाल, सुभद्रा तम्बोली, पिंकी कुरैशी, वंदना अग्रवाल, कपिल यादव, आदि सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता बहने संपर्क अभियान में शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *