Skip to content
June 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Instagram
  • RSS

Jogi Express

Chhattisgarh Jogi Express Hindi News

Primary Menu

Jogi Express

  • National
  • International
  • Chhattisgarh
  • M P
  • U P
  • Bihar
  • Health
  • Satire
  • Lifestyle
  • Sports
  • Business
  • Home
  • मासिकधर्म स्वच्छता और प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
  • Chhattisgarh

मासिकधर्म स्वच्छता और प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Jogi Express May 28, 2018 0
balvkas


रायपुर –महिला एवं बाल विकास विभाग और यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा मासिकधर्म स्वच्छता  और प्रबंधन के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज नवीन विश्राम गृह के प्रथम तल में स्थित सभागृह में किया गया .अंतर्राष्ट्रीय मासिकधर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य अन्तर्विभागीय परामर्शों पर चर्चा कर आगामी कार्ययोजना पर विचार करना था .कार्यशाला को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डॉ एम गीता ने कहा कि मासिकधर्म से जुड़े पूर्वाग्रहों और भ्रांतियों को दूर करने के लिए सबको मिलकर प्रयत्न करने होंगे. यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय है जिस पर निरंतर बातचीत करने की ज़रूरत है .उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे बालिकाओं से निरंतर इस विषय पर बातचीत करते रहें ताकि उनके मन से मासिकधर्म से सम्बंधित डर और संकोच दूर किया जा सके .कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री प्रतीक खरे ने बताया शुचिता योजना  के तहत अब प्रदेश के सभी शासकीय हाईस्कूल ,हायर सेकंडरी स्कूल, महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराने के लिए वेंडिंग मशीने लगायी जाएँगी. इस योजना के तहत  प्रदेश की 12 लाख से अधिक बालिकाओं को मात्र दो रुपए में सेनेटरी पैड उपलब्ध हो सकेगा . उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार की शुचिता योजना को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है और केंद्र सरकार की मंशा है कि इसे देश भर में शुरू किया जाए.  बैठक में राज्य शैक्षणिक अनुसन्धान के अधिकारी ने बताया की किशोरावस्था में बच्चों को मासिकधर्म के विषय में जागररुकता और जानकारी देने के उद्देश्य से कक्षा 10 वीं के पाठ्यक्रम में इससे जुड़ा  एक अध्याय शामिल किया गया है. वहीँ आदिम जाति कल्याण विभाग  के प्रतिनिधि ने बताया कि अब उनके विभाग द्वारा संचालित सभी बालिका छात्रावासों में सेनेटरी नेपकिन हेतु वेंडिंग मशीने लगायी जाएँगी .कार्यशाला में स्कूल शिक्षा,स्वास्थ्य,पंचायत एवं ग्रामीण विकास और आदिम जाति कल्याण विभाग से आये प्रतिनिधियों ने परिचर्चा में भाग लिया और आने सुझाव एवं अनुभव साझा किए.

 

Post navigation

Previous: श्रम मंत्री  राजवाडे ने किया बैकुण्ठपुर बाईपास सडक मार्ग का भूमिपूजन
Next: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रायमरी ओर मिडिल स्कूलों के छात्रों की परीक्षा हेतु प्रशनपत्र छपाई में 5 वर्षो में किये गए 150 करोड़ रुपैये के घोटाले की शिकायत प्रधानमंत्री ओर मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार तक पहुँची

More Stories

Screenshot_20260618-205846_WhatsAppBusiness
  • Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

Jogi Express June 18, 2026 0
Screenshot_20260618-205531_WhatsAppBusiness
  • Chhattisgarh

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम: ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान

Jogi Express June 18, 2026 0
IMG-20260618-WA0175
  • Chhattisgarh

पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश

Jogi Express June 18, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R.O.No: 13848/138
× Popup Image
Atiq Baba

You may have missed

Screenshot_20260618-205846_WhatsAppBusiness
  • Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

Jogi Express June 18, 2026 0
Screenshot_20260618-205531_WhatsAppBusiness
  • Chhattisgarh

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम: ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान

Jogi Express June 18, 2026 0
IMG-20260618-WA0175
  • Chhattisgarh

पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश

Jogi Express June 18, 2026 0
IMG-20260618-WA0165
  • Chhattisgarh

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

Jogi Express June 18, 2026 0
IMG-20260618-WA0158
  • Chhattisgarh

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

Jogi Express June 18, 2026 0

Office

Jogi Express
Near Tarbahar Railway Fatak
Tarbahar
Bilaspur (Chhattisgarh)

Residence

Zain House
Behind Aadarsh Vidyalay
Pragati Nagar
Mowa
Raipur (Chhattisgarh)

Editor : Atiqurrahman (Baba)
Ph: 7000934139, 9691444811
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . जोगी एक्सप्रेस इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। जोगी एक्सप्रेस में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, जोगी एक्सप्रेस या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उलंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Instagram
  • RSS
Copyright © Jogi Express. All rights reserved. | CoverNews by AF themes.