October 24, 2024

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल के जन्मदिवस पर लगा बाधइयो का तांता

0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल के जन्मदिवस 25 मई पर पूरी भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रदेशिक एवं राजधानी रायपुर के नेतागण एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न माध्यमों से उन्हे बधाई प्रेषित की।
सुबह से ही राजीव कुमार अग्रवाल के निवास पर बधाई देने वालो को तांता लगा रहा उत्तर विधायक श्रीचंद सुन्दरानी एवं सी.आई.डी.सी. के अध्यक्ष छगनलाल मुदड़ा ने उनके निवास जाकर उन्हे बधाई प्रेषित की अपने जिलाध्यक्ष को भाजपा जिले की टीम के साथ ही समस्त मोर्चा प्रकोष्ठो के द्वारा एवं मंडल अध्यक्षों के द्वारा सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं सहित उनके निवास पहुंचकर पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेट कर और मिठाईयां एवं केक काटकर हषोंउल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया अपने जन्मदिवस पर राजीव कुमार अग्रवाल के द्वारा जरूरतमंदो को स्वेच्छानुदान राशि दी गई।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंचकर अपने जन्मदिवस पर उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री निवास पर विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल भी उपस्थित थे उन्होने भी जिलाध्यक्ष को जन्मदिवस की शुभकामनायें प्रेषित की एवं सफल स्वस्थ्य और दिर्घायु जीवन की कामना की भाजपा  प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, वन औषधी बोर्ड के अध्यक्ष राम प्रताप
विभिन्न मंडलों में जिलाध्यक्ष के जन्मदिवस पर अनेकानेक कार्यक्रम किये गये। युवा मोर्चा के द्वारा राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में शंकर नगर चौराहे पर मठा वितरण कार्यक्रम किया गया
युवा मोर्चा के द्वारा सुबह उनके निवास पर आदमकद पुष्प माला एवं केक कटवाया गया ततपश्चात संध्या 6 बजे भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता किशोर महानंद, शिवजलम दुबे एवं जिला पदाधिकारी व सभी मोर्चा प्रकोष्ठो के द्वारा विशालकाय केक कटवाकर जन्मदिन की शुभकामनायें दी गई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, सत्यम दुवा, हेमेन्द्र साहू, खेमराज बैद, बजरंग खंडेलवाल, बिन्दु महेश्वरी, जिला महामंत्री जयंती पटेल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, जिला मंत्री नवीन शर्मा, जितेन्द्र धुरंधर, रघु चन्द्राकर, श्याम चावला, सीमा साहू, अनिता महानंद, जिला कोषाध्यक्ष योगेश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, राजीव चक्रवर्ती, ज्ञानचंद चौधरी, राजकुमार राठी, जिला कार्यालय प्रभारी अकबर अली, मनोज शर्मा, राहुल राय एवं राजधानी रायपुर के सभी मोर्चा प्रकोष्ठो के अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *