Skip to content
May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Instagram
  • RSS

Jogi Express

Chhattisgarh Jogi Express Hindi News

Primary Menu

Jogi Express

  • National
  • International
  • Chhattisgarh
  • M P
  • U P
  • Bihar
  • Health
  • Satire
  • Lifestyle
  • Sports
  • Business
  • Home
  •  भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की संयुक्त सचिव ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण और अवलोकन 
  • Chhattisgarh

 भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की संयुक्त सचिव ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण और अवलोकन 

Jogi Express May 22, 2018 0
di2222

निरीक्षण के दौरान दिव्यांग बच्चों ने मनमोहक नृत्य से किया अभिवादन 


रायपुर – भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की संयुक्त सचिव सुश्री डॉली चक्रवर्ती ने रायपुर के माना कैम्प स्थित समाज कल्याण विभाग की विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव  आर प्रसन्ना और विभागीय अमला भी मौजूद था .
सुश्री चक्रवर्ती ने इस दौरान विभाग के विभिन्न आवासीय संस्थानों में रहने वाले दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात कर उनकी दिनचर्या के बारे में बात-चीत की.इस दौरान बच्चों ने अपने संगीतबद्ध मनमोहक नृत्य से उनका अभिवादन किया. सुश्री चक्रवर्ती ने समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रमस्तिष्क अंगाघात के पीड़ित दिव्यांगजनों की शीघ्र पहचान और उपचार के लिए  संचालित सेरेब्रल पाल्सी गेट लैब का निरीक्षण और अवलोकन किया. विभाग के संयुक्त संचालक श्री राजेश तिवारी ने सुश्री चक्रवर्ती को सेरेब्रल पाल्सी गेट लैब के उपकरणों की कार्यविधि के बारे में विस्तार से बताया .उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस संस्था में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा प्रमस्तिष्क अंगाघात के मरीजों की मांसपेशियों ,जोड़ों तथा चलने की प्रक्रिया का 09 इन्फ्रारेड कैमरों ,02 अल्ट्रा वायलेट कैमरों एवं अन्य उपकरणों के माध्यम से क्रमबद्ध अध्ययन किया जाता है .इसके बाद उनकी स्थिति की विवेचना कर आवश्यक उपचार किया जाता है.
इसके बाद  सुश्री चक्रवर्ती ने फिजिकल रिफरल रेहैबिटेशन सेंटर का निरीक्षण किया .यहाँ पर दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अत्याधुनिक कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों  का निर्माण किया जाता है और निःशक्त व्यक्ति अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के तहत दिव्यांगजनों को निःशुल्क रूप से कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान किया जाता जाता है.विभाग के विशेष सचिव ने इस दौरान संयुक्त सचिव को समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं और राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विशेष प्रयासों की भी जानकारी दी

 

 

 

Post Navigation

Previous कान्ट्रेक्ट फार्मिंग एक्ट किसानों के लिए एक क्रांतिकारी कदम: बृजमोहन अग्रवाल
Next चिरमिरी ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 27 वीं पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

More Stories

IMG-20260504-WA0036
  • Chhattisgarh

एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश

Jogi Express May 4, 2026 0
IMG-20260504-WA0032
  • Chhattisgarh

सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय

Jogi Express May 4, 2026 0
IMG-20260502-WA0052
  • Chhattisgarh

सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री

Jogi Express May 4, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R.O.No: 13759/ 75
Advertisement Carousel
× Popup Image
Atiq Baba

You may have missed

IMG-20260504-WA0036
  • Chhattisgarh

एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश

Jogi Express May 4, 2026 0
IMG-20260504-WA0032
  • Chhattisgarh

सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय

Jogi Express May 4, 2026 0
IMG-20260502-WA0052
  • Chhattisgarh

सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री

Jogi Express May 4, 2026 0
IMG-20260503-WA0482
  • Chhattisgarh

निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

Jogi Express May 3, 2026 0
IMG-20260503-WA0463
  • Chhattisgarh

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल

Jogi Express May 3, 2026 0

Office

Jogi Express
Near Tarbahar Railway Fatak
Tarbahar
Bilaspur (Chhattisgarh)

Residence

Zain House
Behind Aadarsh Vidyalay
Pragati Nagar
Mowa
Raipur (Chhattisgarh)

Editor : Atiqurrahman (Baba)
Ph: 7000934139, 9691444811
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . जोगी एक्सप्रेस इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। जोगी एक्सप्रेस में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, जोगी एक्सप्रेस या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उलंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Instagram
  • RSS
Copyright © Jogi Express. All rights reserved. | CoverNews by AF themes.