भाजपा जिला संगठन ने किया बहन शहनाज़ का सम्मान


उमरिया -(तपस गुप्ता) मध्यप्रदेश हायर सेकेंडरी परीक्षा में गणित संकाय से 95.2% प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश की प्रथम 10 की सूची में दसवाँ एवं जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान बनाकर जिले एवं अपने गृह ग्राम करकेली की ख्याति प्रदेशभर में फैलाने वाली बहन शाहनाज पिता मोहम्मद मुस्ताक करकेली का आज भाजपा जिला संगठन द्वारा छात्रा के निज निवास जा कर भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पांडेय के मार्गदर्शन में अभिनंदन किया गया उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर निगम, संजय विश्वकर्मा संभागीय आई टी प्रभारी भाजयुमो, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष भैया बहादुर ,नीलेश द्विवेदी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,रतन गुप्ता, कलीम मोहम्मद,रवि वर्मा , अरुण खटीक, पुष्पराज निगम, जित्तू निगम, हरदीन, विकास रैदास,लक्मन गौतम,तीर्थ रैदास, आशीष , लक्मन दुबे सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित रहे।