October 24, 2024

रास्ते मे सोलर पंप देखकर रुके मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

0


रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विकास रथ से उतरकर आज अचानक श्रीमती तितरी बाई के घर पहुच गए और उनके खेत मे लगे सोलर पंप का अवलोकन किया। दरअसल मुख्यमंत्री के विकास यात्रा का काफिला केशकाल घाटी से उतर रहा था। घाटी के ठीक नीचे ग्राम मुरगांव से गुजरते वक्त मुख्यमंत्री की नजर सोलर पंप पर पड़ी तो, उन्होंने रथ रोकने का इशारा किया। मुख्यमंत्री डॉ सिंह रथ से उतर कर श्रीमती तितरी बाई के घर पहुंच गए। तितरी बाई मुख्यमंत्री को लेकर अपने खेत गई और पम्प चलाकर दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं से व्यक्ति के जीवन मे कैसे बदलाव आता है इसका तितरी बाई सबसे बड़ा उदाहरण है। श्रीमती तितरी बाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना में एक रूपए किलो में चावल और निःशुल्क नमक मिल रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में उन्हें रसोई गैस कनेक्शन भी मिला है। तितरी बाई ने बताया कि उनके पति का चार साल पहले निधन हो गया है। बेटे के साथ रहती है। पांच एकड़ जमीन है अब सोलर पंप से इसमे सिंचाई होने से अच्छी फसल हो जाती है। तितरी बाई अभी खेत के एक हिस्से में भाजी लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *