October 25, 2024

मंत्री केदार कश्यप ने विकास यात्रा तैयारियों की समीक्षा की बे-मौसम बारिश को ध्यान में रखकर सभी तैयारियां गुणवत्ता के साथ पूर्ण करेंः कश्यप

0


नारायणपुर आदिम जाति विकास मंत्री केदार कश्यप ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में विकास यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होेंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि इस महीने की 14 तारीख को मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह के बड़ी आमसभा रखी गई है। मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे। उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सुनने के लिए दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाये। विद्युत व्यवस्था अभी दुरूस्त कर ली जाये। पेयजल और साफ-सफाई कर विशेष ध्यान दिया जाये। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अशोक चौबे समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि वे पेयजल और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया बे-मौसम बारिश को ध्यान में रखते हुए वाटर फ्रुप टेंट और ंमंच व्यवस्था मजबूत रखें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यहां लगभग दो घंटे रूकेेंगे और दोपहर का भोजन भी यही करेंगे। अतः कैटरिंग व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अशोक चौबे ने मंत्री जी को अवगत कराया कि सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गयी है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *