February 2, 2026

Breking धनपुरी गोल्ड कप: खेल, जोश और जुनून का महाकुंभ,सुभाष स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, चौथे दिन फुटबॉल का रोमांच चरम पर

0
IMG-20260103-WA0037

सुभाष स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, चौथे दिन फुटबॉल का रोमांच चरम पर

धनपुरी।नगर पालिका परिषद धनपुरी के तत्वावधान में सुभाष स्टेडियम क्रमांक–3 में आयोजित अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ने पूरे नगर को खेलमय उत्साह से सराबोर कर दिया है। टूर्नामेंट को लेकर जहां नगरभर में प्रशंसा के स्वर गूंज रहे हैं, वहीं खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों का जोश और जुनून भी चरम पर दिखाई दे रहा है। हर दिन बढ़ती भीड़ और तालियों की गूंज इस बात का प्रमाण है कि धनपुरी में खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उत्सव बन चुका है।
टूर्नामेंट के चौथे दिन का खेल दर्शकों के लिए अविस्मरणीय रहा। मैदान पर जब दो टीमें आमने-सामने उतरीं, तो उनके तेवर और इरादों ने शुरू में ही यह साफ कर दिया कि आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। तेज रफ्तार पास, सटीक रणनीति और गोल पर गोल ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
दिन के पहले मुकाबले में बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डी.एफ.ए. शहडोल को 6 गोल से पराजित कर भारी जीत दर्ज की। बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और विरोधी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। हर गोल के साथ स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठता रहा।
भव्य उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का गौरव
खेल प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर, नगर पालिका अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा, नगर पालिका धनपुरी उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल, नेता प्रतिपक्ष शोभाराम पटेल, नगर पालिका सभापति आनंद कचेर, राजस्व विभाग सभापति नारायण जयसवाल, पार्षद नईम खान, पार्षद फूलकुंवर चौरसिया,,मोहम्मद साबिर जी,प्रभात पाण्डेय जी,पीयूष शुक्ला जी,प्रीतेश द्विवेदी जी,इकबाल अहमद जी,यूसुफ खान, वसीम खान सोमू,आसिफ खान,फैज कुरैशी,सहित नगर पालिका धनपुरी के समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और आयोजन की सराहना की।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी का प्रेरक उद्बोधन
खिलाड़ियों से परिचय के उपरांत जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा
“खेल हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी मजबूत बनाता है। खेल से अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की सीख मिलती है, जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है। खिलाड़ियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए और खेल भावना को सर्वोपरि रखना चाहिए। आज यहां उपस्थित हर व्यक्ति से मेरी अपील है कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, ताकि समाज स्वस्थ और सशक्त बन सके।”


उनके शब्दों ने खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी नया उत्साह भर दिया।
इंटक महामंत्री अमरजीत सिंह ने बढ़ाया हौसला

इस अवसर पर इंटक महामंत्री अमरजीत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा—
“मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी अपने साथ मेहनत, सपने और आत्मविश्वास लेकर आता है। जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन असली जीत खेल भावना, अनुशासन और ईमानदार प्रयास में होती है। आप सभी खिलाड़ी अपने शानदार खेल से न केवल अपने संस्थान और शहर का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी बन रहे हैं। पूरे मनोयोग से खेलिए और देश के खेल भविष्य को मजबूत कीजिए।”


खेल भावना का जीवंत उदाहरण बना धनपुरी
अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट धनपुरी में खेल, संस्कार और सौहार्द का जीवंत उदाहरण बनता जा रहा है। हर मुकाबला नई ऊर्जा, नए उत्साह और नए रोमांच के साथ आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में और भी कड़े मुकाबलों की उम्मीद है, जो दर्शकों को रोमांच की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
धनपुरी में फुटबॉल का यह महोत्सव निश्चय ही नगर के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed