गोलों की गूंज से थर्राया सुभाष स्टेडियमअखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट–2026 में कश्मीर की धमाकेदार जीत, दूसरी भिड़ंत ड्रॉ पर छूटी सांसें

धनपुरी।नगर पालिका परिषद धनपुरी के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट–2026 में शुक्रवार 03 जनवरी 2026 को सुभाष स्टेडियम धनपुरी क्रमांक-3 में फुटबॉल प्रेमियों को रोमांच और जुनून से भर देने वाले मुकाबले देखने को मिले।
टूर्नामेंट की प्रथम पाली में कश्मीर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चर्चा कोरिया को 4 गोल से करारी शिकस्त दी। कश्मीर के खिलाड़ियों ने आक्रामक रणनीति, तेज पासिंग और बेहतरीन फिनिश के दम पर पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा।
वहीं द्वितीय पाली में एस.आर. रेलवे नागपुर और पुलिस तमिलनाडु, चेन्नई के बीच खेला गया मुकाबला अंत तक सांस रोक देने वाला रहा। दोनों ही टीमों के मजबूत बचाव और तगड़े हमलों के बावजूद मैच बराबरी पर समाप्त हुआ, जिससे दर्शकों को भरपूर रोमांच मिला।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर आयोजित मुकाबलों के मुख्य अतिथि
कमलेश शर्मा, इंटक प्रदेश अध्यक्ष
राजीव शर्मा, सीएसआर, रिलायंस फाउंडेशन
अजय सिंह बघेल, कांग्रेस महामंत्री
रईस खान, स्पोर्ट्स डीएफएस सचिव
शिवनारायण मिश्रा, एरिया जेसीसी सदस्य
बाबूलाल त्रिपाठी, मनोज द्विवेदी, अमित सिंह
की उपस्थिति में मैच खेले गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद धनपुरी की अध्यक्ष श्रीमती रविन्दर कौर छाबड़ा ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमान प्रसाद खंडेलवाल, समस्त सभापति एवं पार्षदगण मौजूद रहे।
मैच का सजीव और प्रभावशाली कमेन्ट्री
अजय द्विवेदी एवं कलाम मोहम्मद द्वारा की गई, जिसने दर्शकों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया।
कल के मुकाबले (04 जनवरी 2026)
टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार 04 जनवरी 2026 को दो मुकाबले खेले जाएंगे—
प्रथम पाली (11:00 बजे):
डीएफए शहडोल / बैंक ऑफ बड़ौदा, मुंबई
द्वितीय पाली (2:00 बजे):
राजस्थान पुलिस / आर.के.एस. नारायणपुर आश्रम, छत्तीसगढ़
