October 26, 2024

29 अप्रैल को राष्ट्रीय जनाक्रोश रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में 

0
रायपुर,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 29 अप्रैल 2018 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में सुबह 10.00 बजे राष्ट्रीय जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में देशभर के सभी राज्यों से जिला, ब्लाक एवं मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के पदाधिकारियों, कांग्रेसजन एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजित रैली को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारीगण संबोधित करेंगे।
यह जानकारी देते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने आगे बताया कि जिले के स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायकों, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय-निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सूचित करते हुये अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता सहित अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर दिनांक 29 अप्रैल 2018 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय जनाक्रोश रैली को सफल बनायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed