February 3, 2026

15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण हेतु रजिस्ट्रेशन कराने कलेक्टर ने की अपील

0
IMG-20220102-WA0019

कोविन पोर्टल पर शुरू हुआ बच्चों के टीकाकरण का रजिस्ट्रेशन

अनूपपुर 02 जनवरी 2022/ कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने जिले के 15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया है। कलेक्टर सुश्री मीना ने कहा है कि नव वर्ष नव सौगात के तहत एक जनवरी से जिले के 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण के लिए https://www.cowin.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने सभी पात्र बच्चों के परिजनों से आग्रह किया है कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएँ। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आवश्यक है

जिले में 3 जनवरी से 15-18 वर्ष आयु के किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होगा। एक जनवरी से कोविन एप/ कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो गया है। ऐसे बच्चे जिनका जन्म वर्ष 2007 या उसके पहले हुआ है, वे रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed