February 2, 2026

लखीमपुर खीरी की घटना अमानवीय कृत्य:आज़ाद

0
IMG-20211005-WA0013

शहडोल। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हादसे में मृत किसानों के परिजनों से मिलने जा रही वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी जी को उत्तर प्रदेश कि पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने तथा रेस्ट हाउस में नजरबंद कर रखे जाने को लेकर देशभर में भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
जिसके तहत संभागीय मुख्यालय शहडोल में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आजाद बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा अंबेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन कर इस पूरे मामले को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी मोदी प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनके द्वारा उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को रोके जाने मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। लगातार 2 घंटे तक जगह जाम किया गया उसके बाद कांग्रेश जनों की गिरफ्तारी हुई और उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया।
इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज चल रहा है इसी तरह देश के कई राज्यों की स्थिति बनी हुई है। उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार किसानों के जुर्म ढा रही है।
श्री आजाद ने कहा कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी जी मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने लखीमपुर खीरी जा रही थी उन्हें रास्ते में पुलिस ने हिरासत में लिया और सीतापुर के पीएससी गेस्ट हाउस में नजरबंद कर रखा गया। जिससे यह जाहिर होता है कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र का गला गोटन में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है ।
आज पूरे देश में आरजकता
का माहौल बना हुआ है।
किसानों को कुचला जा रहा है और मोदी सरकार तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आंख में पट्टी बांधे बैठे हैं।
उन्होंने कहा इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी अपना विरोध जताती है, तथा मांग करती है कि ऐसी निकम्मी सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए, तथा लखीमपुर खीरी मामले में जिन किसान भाइयों की मृत्यु हुई है उसमें जो भी दोषी हैं उन सब पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।
ताकि दुबारा कोई भी भाजपा का मंत्री या नेता ऐसी हरकत करने के लिए सोच भी ना सके
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता कुलदीप निगम सेवादल के जिला अध्यक्ष नोशेरमा खान, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम ,महासचिव एवं पार्षद सुफियान खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सिंप्पी अग्रवाल,
कांग्रेस नेत्री सीमा सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज द्विवेदी बुढार जनपद अध्यक्ष ललन सिंह सुमित्रा कश्यप ललिता दहिया राजवीर कौर पार्षद सुफियान खान दानिश खान समीर खान ओम प्रकाश चौधरी प्रीतम दास सोनी घनश्याम जायसवाल जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष विनय सिंह राम सिंह आनंद मोहन जायसवाल संतोष सिंह सेंगर ओम प्रकाश पांडे पुष्पराज सिंह दीपक खिरोधर सोंधिया शिव शंकर प्रसाद शुक्ला वसीम खान निशांत जोशी अमित शर्मा सनी खान जय गुप्ता रामनरेश तिवारी राम लखन तिवारी महामंत्री वसीम अख्तर ओम प्रकाश पांडे इश्तियाक खान लालमन चौधरी शेखर चौधरी पुष्पेंद्र शर्मा जवाहर राव अतुल तिवारी राजेंद्र सिंह गहरवार राजेश सोंधिया प्रेम धारी सिंह मार्को शेष नारायण सिंहकंवर जयकरण सिंह विद्याभूषण द्विवेदी सुनील सोनी इबरार खान इंदर मिश्रा हरिशंकर तिवारी प्रमोद जैन पम्मू अनिल पटेल राजेश यादव मनोज गुप्ता अंकित सोनी श्रीराम मिश्रा शहजाद अनिल मिश्रा श्रेयांश मिश्रा शैलेंद्र प्रताप सिंह गोलू यादव हेमंत शर्मा मनीष मांझी रवि यादव क्या आया आज भी यासिफ खान अकील हर्षित पंडित तनवीर खान लल्ला कॉल साहिल अली शालू भाई तिवारी जी विमल पोर्चे प्रदीप तिवारी अखिलेश यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed