February 3, 2026

पुलिस अधिक्षक के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं को सिखाए गए यातायात के नियम

0
save

JOGI EXPRESS

बैकुण्ठपुर,अजय तिवारी  – कोरिया पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षिका निवेदिता पाल शर्मा के दिशा निर्देश पर गुरुवार को शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिरमी के  विद्यालयीन छात्र छात्राओं व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकोंं को चिरमी माझापारा में आयोजित एनएसएस कैंप मे यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों की जानकारी प्रदान की गई। नाबालिग छात्र छात्राओं को वाहन न चलाने की समझाइश दी गई, साथ ही 18 वर्ष से ऊपर की आयु होने पर  ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चालन हेतु कहा गया। उन्हें यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई  छात्रों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया गया छात्रों को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन ना करने के लिए संकल्पित किया गया। साथ ही पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले मेघावी  छात्रों को यातायात विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया।  यातायात के अनिवार्य, चेतावनी एवं सूचनात्मक चिन्हों की जानकारी दी गई साथ ही यातायात सैनिक महेश मिश्रा द्वारा यातायात से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट,हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता, दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति से एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना वाहन में प्रेशर हान का उपयोग न करना वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने ज़ेबरा क्रॉसिंग रेलवे क्रॉसिंग गुड सेमीरिटन लाइसेंस बनवाने के नियम दुर्घटना के कारण दुर्घटना घटित होने पर चालक के कर्तव्य सड़क पर वाहन चलाने का सही तरीका मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि से संबंधित जानकारी प्रदान किया गया। उक्त जागरूकता अभियान के  दौरान उप निरीक्षक महेश्वर पैकरा यातायात सैनिक महेश मिश्रा राजकुमार कुशवाहा के साथ संस्था के प्राचार्य  दीकम सिंह एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुशील जायसवाल शिक्षक नेतलाल राजवाड़े  रायसिंह शिक्षिका उषा पैकरा, ईश्वरी पटेल के साथ अन्य गणमान्य नागरिक गण शिक्षक-शिक्षिकाएं  व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed