February 3, 2026

सुप्रिया तिवारी हत्याकांड की सीबीआई जांच व दोषियों को शीघ्र दंडित करने हेतु विधायक ने मुख्यमंत्री की नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

0
IMG-20210307-WA0008

अनूपपुर(अबिरल गौतम)कोतमाआज 6 मार्च को कोतमा विधायक सुनील सराफ, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल एव कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर पहुँच कर सुप्रिया तिवारी हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाकर दोषियों को तत्काल दंडित किये जाने, मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाने, पीड़ित परिवार को रेल मंत्रालय 50 लाख का मुआवजा दिए जाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अनूपपुर को ज्ञापन सौपा

दिनांक 2 मार्च 2021 को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले व कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिजुरी निवासी कॉलरी कर्मचारी श्री राम किशोर तिवारी की पुत्री सुप्रिया तिवारी – कॉलोनी आयु 23 वर्ष सोमनाथ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 01469 से होगी नंबर बी-133 पर अहमदाबाद से भोपाल की यात्रा कर रही थी तथा परिजनों से रात्रि. लगभग 10.00 बजे तक बात होती रही किंतु गोधरा गुजरात तथा रतलाम स्टेशन के मध्य अचानक सुप्रिया तिवारी लापता हो गई जिसकी सूचना परिजनों द्वारा आरपीएफ व रेल मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को दी गई तथा लगभग तीन दिवस पश्चात युवती सुप्रिया तिवारी की लाश खंडवा मध्य प्रदेश के पास रेलवे ट्रैक में प्राप्त हुई है।

उक्त घटना पूर्वत निंदनीय दिल दहला देने वाली है वर्तमान समय में जब हमारी बेटिया घर से पढ़ने अथवा नौकरी हेतु बाहर जाती है तो ऐसी स्थिति में ट्रेन यात्रा के दौरान लापता होना व मृत शरीर प्राप्त होना दुष्कर्म की आशंका होना संपूर्ण समाज के लिए भयकारी है। तथा यह न केवल मध्य प्रदेश गुजरात अपितु समूचे देश के लिए राष्ट्रीय शर्म का विषय है। ऐसी घटनाओं से इन यात्रा के दौरान ज्यादती व हत्या रेलवे सुरक्षा बल पर व्यापक प्रश्न चिन्ह उत्पन्न करता है वहीं भविष्य में समाज में बहन बेटियों को नातेदारी नौकरी शिक्षा हेतु बाहर भेजने वाले माता-पिता के माथे पर चिंता की लकीरें पैदा करते हुए नकारात्मक भाव उत्पन्न करता है। जिसकी हम कांग्रेस जन धोर निंदा करते हैं तथा उक्त घटना की तत्काल सीबीआई जांच कराया जाकर दोषी जनों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही किया जा कर दंडित किए जाने के अपेक्षा करते हैं साथ ही मृतका के परिजनों को तत्काल रेल मंत्रालय के माध्यम से ₹ 50.00 लाख क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed