महिलाओं के स्वरोजगार में ना आये बाधा, बनाएंगे शेड, देंगे और भी जरूरी सुविधाएं

0

पावर हाउस स्थित गोधन न्याय योजना केन्द्र पहुंचे महापौर देवेंद्र यादव ने की घोषणा।
यहाँ महिलाएं गोबर से खाद बनाने के साथ ही गोबर का दिया,मूर्तिया और गमले आदि बनाती है

भिलाई। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सोमवार की सुबह करीब 8 बजे पावर हाउस स्थित गोधन न्याय योजना केन्द्र पहुंचे। जहाँ गोबर खरीदी की जाती है। यहाँ कई महिला समूह की महिलाएं गोबर से खाद बनाने का काम करती है। साथ ही महापौर देवेंद्र यादव की पहल से महिलाओं को मूर्ति बनाने, दिया बनाने, गमले आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण लेकर महिलाएं गोबर से कई तरह के उत्पाद बना कर बेंच रही है। इससे वे अपना जीवको परिजन कर रही है। सोमवार की सुबह महापौर इन महिला समूह से मिलने और उनका हालचाल जानने पहुंचे। तब बातचित के दौरान महिलाओं ने महापौर श्री यादव को बताया कि अभी जहाँ वे काम कर रही है। वहाँ जगह छोटा पढ़ रहा है। गोबर से निर्मित दिया आदि सामग्रियों को रखने के लिए और अधिक से अधिक उत्पादन कर सके इसके लिए उन्हें पास पर्याप्त जगह नहीं है। बाजू में एसएलआरएम सेंटर है। जहाँ कचरे से खाद बनाया जाता है। इस लिए यहाँ बहुत बड़े जगह में कचरा रखा हुआ है। महिलाओं की समस्या सुनने के बाद महापौर श्री यादव ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपना काम लगातार जारी रखे। उन्हें कहा कि जबतक आप का बेटा आप का भाई देवेंद्र यादव है आप के इस स्वरोजगार के कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी। जो भी समस्या है उसका वे समाधान करेंगे उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही महापौर श्री यादव ने घोषणा भी किए कि इस जगह पर 16 लाख की लागत एक बड़ा शेड का निर्माण किया जाएगा। कचरे के जगह को साफ कराकर उपयोग में लाया जाएगा। इससे महिलाओं को अपने हाथों से बनाये सामग्रियों को रखने आदि के लिए सुविधा होगी। आगे फिर चर्चा में महापौर को महिलाओं ने कहा कि आप के प्रयास उन्हें बेहतर स्वरोजगार का साधन मिल गया है। महिलाओं ने महापौर श्री यादव को अपने द्वारा बनाए गए गणेश की प्रतिमा, दिए आदि सभी चीजें दिखाई। जिये देख कर महापौर काफी ज्यादा प्रसन्न हुए और महिलाओं के कला की खूब तारीफ की। इस अवसर पर पार्षद जी राजू, पार्षद दुर्गा प्रसाद साहू,उमर खान, छाया पार्षद देवेंद्र बघेल, दिनेश जंघेल सहित महिलाओं की पूरी टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *