September 21, 2024

जेपी नड्डा ने कहा जनता के बीच जा कर विकास कार्यो की जानकारी दें

0
Photo Twitted by : @JPNadda

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा ने नेताओ से कहा है की जनता के बीच जा कर विकास कार्यो की जानकारी दें. यह बात उन्होंने देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं से कही. उन्होंने इस दौरान भाजपा शासित राज्यों के कार्यकर्ताओ, विधायको और नेताओ से जोर देते हुए जनता के बीच जाने और केन्‍द्र तथा राज्‍य सरकारों के विकास कार्यों की प्रत्‍येक जानकारी देने को कहा है।

भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बैठक के दौरान कहा कि केन्‍द्र की सरकार लोगों की समस्‍याओं को विकास कार्यक्रमों के जरिये निपटाने का प्रयास कर रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों के कल्‍याण के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा की इस बात को जनता के बीच बताने की जरुरत है. इसके लिए सोशल मीडिया विभिन्न माध्यमो के उपयोग की बाते भी कही.

उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने तीव्र गति से प्रगति की है। आज देश में दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आप लोगों ने बनाई है। 11 प्रदेशों में हमारी सरकारें बनी और हम सभी मिलकर भारत की सेवा करने को आतुर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *