गोबर बेच कर नरेन्द्र ने कमाए 1.40 लाख और खरीदी दो गायें

0

शासन की गोधन न्याय योजना बनी मददगार

रायपुर, 26 नवम्बर 2020/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना बालोद जिले के ग्राम बरही के पशुपालक किसान श्री नरेन्द्र सिन्हा के लिए वरदान साबित हुई है। खेती किसानी और पशुपालक कृषक श्री सिन्हा के परिवार के भरण-पोषण का जरिया रहा है। शासन की गोधन न्याय योजना से होने वाले लाभ से पशुपालन के प्रति उनका उत्साह और बढ़ा है। श्री सिन्हा ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत उसने अब तक 69 हजार 972 किलोग्राम गोबर बेचा है, जिसके एवज में उन्हें एक लाख 39 हजार 944 रूपए की राशि  मिली है। श्री सिन्हा बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत प्राप्त आमदनी तथा अपनी कुछ राशि मिलाकर दुग्ध व्यवसाय हेतु अच्छे नस्ल की दो गायें खरीदी है। एक गाय 90 हजार रूपए और एक गाय 50 हजार रूपए की है। उनका कहना है कि वह आने वाले समय में भी गोधन न्याय योजना से प्राप्त होने वाली राशि से और गायें खरीद कर अपनी आमदनी बढ़ाएगें। दूध और गोबर के विक्रय से उन्हें नियमित आमदनी हो रही है। किसान श्री सिन्हा ने बताया कि शासन की गोधन न्याय योजना उनकी आय को बढ़ाने में मददगार साबित हुई है। पशुपालक किसानों के हित के लिए  राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई गोधन न्याय योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed