राष्ट्रपति ने दशहरा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

0
File Photo

नई दिल्ली : राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दशहरा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा “दशहरा के शुभ अवसर पर, मैं देशवासियों और विदेश में बसे हुए सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है और पूरे भारत में इसे अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाला यह पर्व हमें एक दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहने, सदाचार के मार्ग पर चलने और बुराइयों से बचने का संदेश देता है।

यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन से भी जुड़ा है। उनके जीवन से हमें नैतिकता और मर्यादा के पालन का संदेश भी मिलता है। मेरी कामना है कि हर्ष और उल्लास का पर्व दशहरा, देशवासियों को महामारी के प्रभाव से बचाकर देश में खुशहाली और समृद्धि लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *