भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न ,महिला कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा में प्रवेश

0
JOGI EXPRESS

बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी मंडल बैकुण्ठपुर की मंडल कार्यसमिति बैठक भाजपा जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र चक्रधारी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक पश्चात अतिथियों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर प्रारंभ किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्वत, जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र चक्रधारी, जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता, किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य बाडु यादव, महामंत्री कुबेर साहू, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू उपस्थित थे। इस दौरान मंडल प्रभारी एवं किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्वत ने मंडल में विगत माह में हुए पार्टी कार्यक्रमों एवं आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा किया।

उन्होंने मंडल के सभी शक्ति केन्द्रों एवं बूथों को सशक्त करने की दिशा में कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, पार्टी कार्यक्रमों के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में आमजनों को जागरूक करने की जरूरत है। जिससे आम नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। जिला उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, हमें मंडल स्तर से शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समय-सीमा पर करना चाहिए। तथा बूथ को और मजबूती करने के दिशा में कार्य करने की जरूरत है। नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू ने कहा कि, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाआंे के बारे में प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। मंच संचालन महामंत्री कुबेर साहू ने किया। महिलाओं कार्यकर्ताआंे ने किया भाजपा में प्रवेश- एन.जी.ओ. जिला सह संयोजक कमरून निशा एवं खुरशिदा के नेतृत्व में महिलाओं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सुवेज अहमद, अनिता मिश्रा, जिला संयोजक तीरथ राजवाड़े, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन श्रीवास्तव, महामंत्री प्रखर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुदीप सोनी, अरशद खान, अनिल खटिक, उमाशंकर राजवाड़े, अनिता मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष निरूपमा ताम्रकार, रामकृपाल साहू, मंजू जिवनानी,कमरून निशा,हीरालाल यादव,हरविंदर सिंह कौर,अमरप्रित कौर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed