180 महीने बनाम 18 महीना, कांग्रेस ने बताया लेखाजोखा

0

ट्वीट से जनादेश में ट्विस्ट नही आता : अकबर

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकृत प्रवक्ता मोहम्मद अकबर और रविन्द्र चौबे ने बताया की 15 साल की नाकामियों के नायक का धाराप्रवाह बयान चल रहा है। लगातार प्रश्न किये जा रहे है। लगता है की 15 साल के शासन के बाद अब जागने लगे है, वे हमारे मुख्यमंत्री से पूछ रहे है की 15 साल पहले किये वादे का ब्लू प्रिंट कहा है, उनको बतादें उनका ब्लैक प्रिंट हमारे पास है। उनकी काली कमाई का ब्लैक प्रिंट जिसे जब्त ने भी समझ और सदन में उन्हें समेत कर रख दिए।

उन्होंने पहले ही इतने वायदे किये थी की उन्हें की खुद याद नही। उनके काले कारनामो के ब्लैक प्रिंट है। झीरम कांड जिसे जनता ने खुद सुपारी किलिंग माना था। मीना खालको कांड, अंतागढ़ कांड, सरकार बनाने के लिए नेताओ की खरीद परोख्त लोग भूले नही है। केदार कश्यप की पत्नी के नाम से किसी ने और परीक्षा दी। आंख फोड़वा कांड, गर्भाशय कांड। 15 साल के रमन राज में 3000 से भी अधिक किसानों ने आत्महत्या की थी। क्या वे इसी भूल गए। रमन राज में भ्रष्टाचार इतना था की रमन सिंह को बैठक में कहना पड़ा था की एक साल भ्रष्टाचार न हो तो 15 साल सरकार बन जाएगी।

रमन राज में केवल उद्योगपतियो को जमीन बेची गई लेकिन उद्योग एक भी नही लगे।

मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा की 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ बना उसके बाद 4 चुनाव हुआ। 2003 में भाजपा ने प्रमुख रूप से हर आदिवासी परिवार को एक गाय, बेरोजगारों को रोजगार का वादा किया था। लेकिन आज तक एक भी पूरा नही हुआ। 2008 में भाजपा ने कहा था किसानों को बोनस देंगे, 5 हॉर्स पावर का बिजली पंप फ्री करेंगे पर आज तक नही हुआ। इन्होंने 15 साल में कुछ नही किया और हमारी 15 महीने की सरकार से वादों की बात करते है।

रमन सरकार की सोच किस प्रकार की है ये तो इसी से पता व्हॉट है की हमारे छत्तीसगढ़ के कलाकारों को 10000 दिया गया वही करीना कपूर को 15 मिनट के लिए डेढ़ करोड़ दिया गया। 2013 में इन्होंने मेट्रो रेल की बात कही थी जो की आज तक नही चली, छत्तीसगढ़ को विशेष राज्य की बात तो कही लेकिन डॉ रमन ने कभी इसके लिए चिट्ठी भी नही लिखी।

2013 में इन्होंने कहा था की 150 दिनों का काम देने लेकिन काम दिया सिर्फ 38 दिन का। भाजपा ने कहा था डीजल मिलेगा बाड़ी से जिसके लिए 1000 करोड़ की राशि भी लग गई लेकिन आज तक कुछ नही हुआ।

वही कांग्रेस पार्टी में 36 वायदे किये थे जिसमे 22 हमने पूरे किए। हमने सिंचाई कर माफ किया, किसानों का कर्ज माफ किया। हमने किसानों का धान खरीदा जिसमे रमन सिंह, अभिषेक सिंह सब का धान खरीद और इनके कहते में पैसा गया। लघु वन उपज की 73% की खरीदी कर देश में छत्तीसगढ़ प्रथम रहा।

वायदा से हमने सभी परिवारों को राशनकार्ड से जोड़ा। मनरेगा में भी छत्तीसगढ़ सब से अव्वल। डॉ रमन सिंह ने 3 टाइगर रिज़र्व की बात कही लेकिन बना नही क्योकि उस क्षेत्र के नीचे कोल् ब्लॉक था। 2200 गौठान बने जिसपर बहुत से बयान आए।

संसदीय सचिव को लेकर मैन ही रिट लगाई थी लेकिन हाई कोर्ट का फैसला आया, इसलिए हम इसे करेंगे। भाजपा कहती है की बैरियर लूट का अड्डा है तो ये बात इन्हें 15 साल बाद पता चला। डॉ रमन की गलत नीतियों के कारण 336 करोड़ का राज्य को घाटा हुआ है इसकी भरपाई कौन करेगा।

शराब बंदी के लिए भी हमने कमेटी बनाई है। डॉ रमन 15 साल तक कुछ नही कर पाए और अब बात कर रहे है और पहले अपने वादों के बारे में सोच ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *