दादा बने प्रदेश के सी. एम, डॉ. रामनं सिंह,सांसद अभिषेक बने पापा

0

JOGI EXPRESS 

रायपुर – मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शनिवार को दादा बन गए हैं। उनके एकलौते पुत्र राजनांदगांव सांसद अभिषेक सिंह की धर्मपत्नी ऐश्वर्या ने अंबेडकर अस्पताल में बिटिया को जन्म दिया।
शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री की पुत्रवधू ऐश्वर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले ही अंबेडकर अस्पताल में ओटी के बगल में एक वार्ड को तैयार कराया गया था। जहां आज सुबह करीब 10.30 बजे एश्वर्या ने प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया। मुख्यमंत्री रमन सिंह खुद करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचे। अभिषेक सिंह भी अस्पताल में ही मौजूद थे।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आभा सिंह की देखरेख में ऐश्वर्या का ट्रीटमेंट हो रहा था। जिस वक्त ऐश्वर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उस वक्त अभिषेक के साथ परिवार के कई अन्य सदस्य मौजूद थे। अभिषेक सिंह और ऐश्वर्या की शादी साल 2011 में हुई थी, ये उन दोनों की पहली संतान है।खुशी के इस मौके पर ईस्ट मित्रो सहित प्रदेश भर से बधाईया मिल रही हैं साथ  ही प्रदेश के कोने कोने से लोग फ़ोन पर भी बधाईया दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *