जिला मुख्यालय में भाजपा ने मनाया काला धन विरोधी दिवस

0

जोगी एक्सप्रेस

जिला कोरिया बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी कोरिया द्वारा जिला मुख्यालय घड़ी चौक में भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता के नेतृत्व में सभा आयोजित कर ‘‘काला धन विरोध दिवस’’ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, पूर्व विधायक द्वारिका प्रसाद गुप्ता, जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, कामतानाथ तिवारी, सुभाष साहू, राजेश साहू, सुरेन्द्र चक्रधारी, सुखदेव राजवाड़े, गिरवरधारी सिंह, विनोद साहू, रामकृष्ण शर्मा, कुबेर साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, पूर्व विधायक द्वारिका गुप्ता ने कहा कि, कांग्रेस के शासन काल में आए दिन भ्रष्ट्राचार,घोटाला हो रहा था। जिससे देश की 125 करोड़ जनता ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में  देश विश्व के सामने एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भ्रष्ट्राचार, आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने,व विदेशो में जमा काला धन को वापस लाने के लिए कालेधन पर जोरदार प्रहार करते हुए 8 नवम्बर 2016 को नोटबंदी का ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी कदम उठाया था और देश की जनता ने सरकार के इस फैसले का खुले दिल से समर्थन किया। जिला उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार के द्वारा देश की जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिससे हितग्राही को उसका लाभ मिल रहा है। पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि, केन्द्र एवं राज्य सरकार ने सभी वर्ग के लोगो को ध्यान में रख कर भाजपा सरकार कार्य रही है और सरकार की योजनाओं से आमजनता लाभान्वित हो रही है। किसान मोर्चा अध्यक्ष कामतानाथ तिवारी ने कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को किसान हितैसी सरकार बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को उज्जवला योजना के अंतर्गत मुक्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, स्मार्ट कार्ड सहित कई योजनाओं को जनता के सामने रखा। सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मंच संचालन मंडल महामंत्री कुबेर साहू ने किया। इस अवसर पर सुवेज अहमद, रेवा यादव, कमलेश एक्का, भानू पाल, परवेज आलम,अंचल राजवाड़े, तीरथ राजवाड़े, हितेश प्रताप सिंह, इरशाद अहमद, अतुल मिश्रा, इंदरसाय राजवाड़े,सुदीप सोनी, बाजबहादुर राजवाड़े, कमलेश साहू, दीपक सोनवानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *