बीजेपी. कांग्रेस अब आमने सामने :दिन भर चला ड्रामा :कही स्याही तो कही चला पत्थर

0

jogi express 

बीजेपी. कांग्रेस अब आमने सामने 

रायपुर : नोट बंदी के एक साल होने के बाद आज कांग्रेस और भाजपा अपने अपने तरीके से इसका समर्थन और विरोध कर रही है | इसी तारतम्य में आज कांग्रेस पार्टी ने आज सुबह ब्लैक डे मनाया जिसमे कांग्रेस के पार्षद अजीत कुकरेजा के न्रेत्रित्व में युवाओ ने नोट बंदी के चलते असमय ही मौत के शिकार हुए लोगो को श्रधांजलि दी |आज ही कांग्रेस पार्टी और भाजपा ने रायपुर के गुडयारी स्थित पहाड़ी चौक में प्रदर्शन किया| इस प्रदर्शन में भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यरोप किया तथा एक दूसरे को काले झंडे दिखाए |इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओ के आरोप प्रत्यारोप के बीच चूड़ी फेखना और पत्थर बाजी शुरू हो गई जिससे वहा अफरातफरी मच गई | इस बीच पत्थर बाजी की घटना के दौरान प्रदर्शन स्थल पर मौजूद दो पुलिसकर्मी घायल भी हो गए | पत्थर बाजी की घटना के बाद पुलिस ने दोनों ओर के कार्यकर्ताओ को खदेड़ना शुरू किया तब जा कर स्तिथि काबू में आई |

इस राजनीतिक ड्रामे बाजी के बीच ट्विस्ट तब आया जब सेर शाम भाजपा कार्यालय में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्त्ता लोकेश वशिष्ठ और साथियों ने भाजपा कार्यालय में घुस कर मुर्दाबाद के नारे लगते हुए स्याही फेंकी | स्याही फेंकने वाले कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed