भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,भारतरत्न स्व. राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने दी श्रद्धांजलि

0

स्व. श्री राजीव गांधी जी के शहादत को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में भी जाना जाता हैं,विधायक महोदय ने आतंकवाद के विरोध स्वरूप विश्वशांति हेतु क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को प्रतिज्ञा दिलाई

आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा स्व. श्री राजीव गांधी जी ने कंप्यूटर क्रांति, संचार नेटवर्क की नींव रखी,युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार, गांव के सर्वांगीण विकास हेतु पंचायती राज व्यवस्था को अधिक अधिकार देकर देश की नींव को मजबूत बनाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उनकी इस सोच व सपना को आज किसान न्याय योजना के रूप में शुरुआत कर छत्तीसगढ़ प्रदेश को विकसित प्रदेश की ओर ले जाने हेतु बढ़ाया कदम

छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निर्णयानुसार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों के खातों में सीधे 5700 करोड़ की राशि डालकर इस कोरोना संकटकाल में प्रदेश के अन्नदाताओं को आर्थिक मजबूती किया प्रदान

21 मई/ रायपुर, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. श्री राजीव गांधी जी के शहादत दिवस को “आतंकवाद विरोध दिवस” के रूप में भी जाना जाता हैं अतः विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने आज श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद आंतकवाद विरोध स्वरूप विश्व शांति हेतु क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को प्रतिज्ञा दिलवाई। आज स्व. श्री राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” का शुभारंभ किया, इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 19 लाख किसानों के खातों में 5700 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” के द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को कोरोना संकटकाल में भी आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। विधायक महोदय ने बताया कि आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा स्व. श्री राजीव गांधी जी ने सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली थी,इसके बाद स्व. श्री राजीव गांधी जी के द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी,संचार नेटवर्क और कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी गई जिसके परिणामस्वरूप हम आज ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। स्व. श्री राजीव गांधी जी के द्वारा पंचायती राज व्यवस्था को अधिक से अधिक अधिकार देकर गांव और कस्बों को सशक्त बनाने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई,आज जो हमारे देश का युवा 18 वर्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करता हैं वह भी स्व. श्री राजीव गांधी जी की देन हैं। विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निर्णयानुसार “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” से प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और इस कोरोना संकटकाल में यह 5700 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए भी लाभकारी होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की यह दूरदर्शिता से परिपूर्ण योजना देश के अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *