नागरिकता संशोधन काले कानून के खिलाफ प्रर्दशन कर रहें निहत्थे लोगो पर गोली चलाना दुर्भाग्यजनक : धनंजय सिंह ठाकुर

0

सीएए विरोधियों के खिलाफ गोली चलाने वाले के पीछे भाजपा नेताओं की बोली 


भाजपा नेताओं की उकसावे वाले बोली की वजह से, शाहिन बाग के आंदोलन में चली गोली 


मोदी जी कहते हैं कि सीएए पर आक्रामक हो जाइए, दूसरी ओर शाहीन बाग में गोली चलती है


रायपुर/01 फरवरी 2020। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों पर हो रही फायरिंग की घटना के लिए मोदी, शाह जिम्मेदार है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नागरिकता संशोधन काले कानून के खिलाफ प्रर्दशन कर रहें निहत्थे लोगो पर गोली चलाना दुर्भाग्यजनक है। मोदी जी कहते हैं कि सीएए पर डिफेंसिव रहने की जरूरत नही है, आक्रामक हो जाइए, दूसरी ओर शाहीन बाग में गोली चलती है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंच से गोली मारने की बात कहते है और सीएए के खिलाफ निकली छात्रों की रैली में पुलिस के सामने तमंचा लहराकर युवक फायरिंग करता है। एक प्रदर्शनकारी घायल हो जाता है। शाह जी दिल्ली की चुनावी सभा में बटन दबाने से करंट शाहीन बाग़ लगने की बात कहते है। ऐसे उकसावे वाले भाषणों का ही दुष्परिणाम है कि लोकतांत्रिक तरीको से हो रहे विरोध प्रदर्शन में गोली बारी चल रही है।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली सहित पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आम जनता अपने आने वाले कल को लेकर भयभीत है, लेकिन केंद्र में बैठी सरकार आंदोलनकारियों से बात करने तैयार नहीं है और आंदोलनकारियों के खिलाफ निरंतर भाजपा के नेता उकसावे वाला भाषण दे रहे हैं। ऐसा लगता है देश की गंगा जमुना तहजीब को तोड़ने का काम चल रहा है। वसुधैव कुटुंबकम की नीति पर फलने फूलने वाले भारत के लोगों के मन में एक दूसरे के प्रति जहर घोला जा रहा है। दुर्भाग्यजनक अशांत, डरावनी माहौल पैदा किया जा रहा है जो भारतीय लोकतंत्र के लिए लोकतांत्रिक परंपराओं मर्यादाओं के विपरीत आचरण है। शाहीन बाग की घटना से  खौफ का माहौल है। जानमाल की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है। केंद्र की मोदी सरकार त्वरित इस चिंता का निराकरण करें और सीएए के कारण उत्पन्न लोगों के मन में भय को समाप्त करने आंदोलनकारियों से चर्चा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed