धन प्रसाद का हर संभव उपचार करवाएगें

0

भोपाल

    जनसंपर्क, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री  पी.सी.शर्मा ने आज सुबह हमीदिया अस्पताल के कमला नेहरू वार्ड में उपचाररत  धन प्रसाद अहिरवार के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने ने चिकित्सकों और  धनप्रसाद के परिवार जन से उपचार के संबंध में चर्चा की।

     मंत्री  शर्मा ने श्री धन प्रसाद के परिवार जन को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा हर संभव अच्छे से अच्छा उपचार करवाया जाएगा। उन्होने कहा कि श्री धन प्रसाद को जलाने वाले को बख्शा नही जाएगा। मंत्री  शर्मा ने कहा कि सागर एसपी और डीआईजी को सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गये है। धन प्रसाद के भाई  धनीराम अहिरवार ने बताया कि सागर में उनके घर पिछले दिनों आपसी विवाद  के चलते  धनी राम को मिटटी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया गया था। चिकित्सक डाँ. अरूण भटनागर ने उपचार के संबंध मे जानकारी दी। पार्षद  योगेन्द्र सिंह गुडडू चौहान मंत्री शर्मा के साथ थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *