आर्मी डे परेड का नेतृत्व करेंगी कैप्टन तानिया

0

नई दिल्ली
इस बार आर्मी डे परेड का नेतृत्व महिला अधिकारी तानिया शेरगिल कर रही हैं। आर्मी डे परेड का नेतृत्व पहली बार कोई महिला अधिकारी कर रही है। तानिया परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सेना में भर्ती हुईं। इसके साथ ही तानिया इस बार गणतंत्र दिवस परेड में भी भी आर्मी टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी महिला अधिकारी को गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व सौंपा गया हो। कैप्टन शेरगिल के बारे में खास बात यह जरूर है कि वह अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सेना में रहकर देश की सेवा कर रही हैं।

बीटेक ग्रैजुएट हैं कैप्टन शेरगिल
सेना दिवस पर बुधवार को पहली बार एक महिला अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल पुरुषों की सभी टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशंस में बीटेक करने वाली तानिया सेना में भर्ती होनेवाली अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं। उनके पिता तोपखाने (आर्टिलरी), दादा बख्तरबंद (आर्म्ड) और परदादा सिख रेजिमेंट में पैदल सैनिक (इन्फेंट्री) के तौर पर सेवा दे चुके हैं।

आर्मी डे परेड का नेतृत्व करनेवाली पहली महिला अधिकारी बनीं कैप्टन तानिया। तानिया को देशसेवा और सैन्य अनुशासन एक तरह से पारिवारिक विरासत में ही मिला है।

भावना कस्तूरी भी कर चुकी हैं गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व
इससे पहले पिछले साल कैप्टन भावना कस्तूरी गणतंत्र दिवस पर सभी पुरुषों का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। तानिया की उपलब्धि इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि उन्होंने इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद सेना में भर्ती होने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *