श्वेता बच्चन की सास का हुआ अंतिम संस्कार, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी हुए शामिल

0

 नई दिल्ली                                                                                                                                      
श्वेता बच्चन की सास और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। इस दौरान अमिताभ बच्चन के परिवार के साथ कपूर खानदान भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचा। बता दें कि ऋतु नंदा के निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए दी थी। बिग बी ने रात 1.15 बजे अपने ब्लॉग में लिखा, 'मेरी समधन और श्वेता की सास ऋतु नंदा का देर रात 1.15 बजे निधन हो गया है।'  ऋतु नंदा के दोनों भाई रणधीर कपूर और ऋषि कपूर ने भी नम आंखों से अपनी बहन को विदा किया।

ऋतु नंदा एक लम्बे अर्से से कैंसर से पीड़ित थीं और उनकी उम्र 71 साल की थी। बता दें कि ऋतु नंदा ने 1969 में प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एस्कॉट ग्रुप के मालिक राजन नंदा से शादी की थी।  ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा ने अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से 1997 में शादी की थी और उनके दो बच्चे अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *