अमेठी में एक कलेक्ट्रेट नहीं बनवा पाए वो पिछली तीन पीढ़ियों से वहां राज कर रहे हैं,गुजरात गौरव यात्रा: योगी आदित्यनाथ का राहुल गांधी पर हमला

0

वलसाड। गुजरात में चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की सभाएं जारी हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वामपंथियों के गढ़ केरल में अपनी सफल रैली के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से ‘गुजरात गौरव यात्रा’ का हिस्सा बने।

इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो अमेठी में एक कलेक्ट्रेट नहीं बनवा पाए वो पिछली तीन पीढ़ियों से वहां राज कर रहे हैं। राहुल गांधी पिछले 14 सालों में वहां एक इमारत नहीं बनवा सके।

योगी ने आगे कहा कि अमित शाह गुजरात आते हैं तब राहुल इटली भाग जाते हैं, तब उन्हें गुजरात की याद नहीं आती। राहुल जहां भी प्रचार करने जाते हैं समझो वहां कांग्रेस की हार पक्की हो जाती है।

योगी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 41 सालों से कांग्रेस ने सरदार पटेल को भारत रत्न तक नहीं दिया, जब अटल जी की सरकार आई तब यह मुद्दा उठा। कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बार में एक बात मशहूर थी कि वो हर काम के लिए नेहरू-गांधी परिवार की तरफ देखते थे, अगर वो इन्कार कर दें तो पूर्व पीएम चुप हो जाते थे।

गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य होने के नाते भारतीय जनता पार्टी का विशेष फोकस है। यात्रा के आयोजकों को भी यह पता है। लिहाजा हिंदुत्व और विकास के इस चेहरे योगी को पूरे दो दिन का समय दिया गया है।बतादें  योगी हाल ही में केरल में पार्टी की जनसुरक्षा यात्रा में भी शिरकत कर चुके हैं। गुजरात की योगी आदित्यनाथ की यह यात्रा खासी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

साभारः मिडिया पैशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *