September 20, 2024

मुख्यमंत्री को किसानों ने भेंट किया धान से निर्मित चित्र

0

रायपुर:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को महासमुन्द जिले के ग्राम गड़बेड़ा (विकासखण्ड-पिथौरा) में कल आयोजित जिला स्तरीय बोनस तिहार में धान के दानों से बना उनका रंगीन चित्र (potret ) भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।

जिले के जाने-माने चित्रकार  प्रवीण प्रवाह द्वारा निर्मित यह चित्र मुख्यमंत्री को  अजय खरे ने भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में जिले 92 हजार से ज्यादा किसानों को 184 करोड़ रूपए का बोनस ऑनलाइन वितरित किया।इस अवसर पर महासमुंद जिले के बोनस तिहार में गृह मंत्री  रामसेवक पैकरा, लोकसभा सांसद  चन्दूलाल साहू, संसदीय सचिव और बसना की विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, खल्लारी के विधायक चुन्नीलाल साहू, महासमुंद के विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष  पुरन्दर मिश्रा, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष  चन्द्रशेखर पाडे, पूर्व राज्य मंत्री  पूनम चंद्राकर और अन्य अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *