छेड़छाड़ के आरोपी की पंचायत में चप्पलों से पिटाई 

0

गढ़मुक्तेश्वर(हापुड़)।                                                                        
थानाक्षेत्र के एक गांव में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक की पंचायत में चप्पलों से पिटाई की गई है। सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। हालांकि, इस पूरे मामले को दबाने के लिए जिम्मेदार लोग झगड़े की बात कर रहे है।

सिम्भावली थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व एक लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। इस बात को लेकर लड़की के परिजनों तथा आरोपी के बीच खेतों पर ही मारपीट हो गई थी। जिसके बाद इस पूरे प्रकरण से पुलिस को अवगत कराया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि इस दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद इस मामले को निपटाने के लिए गांव के ही प्रधान के यहां पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें युवक को जूते चप्पल मारने पर ही फैसला करने की बात कही जा रही है। इस वीडियों में गांव की ही एक लड़की पंचायत में युवक की पिटाई करती नजर आ रही है। 

इस संबंध में गांव में कई तरह की चर्चा है। कुछ लोग इस वीडियो को तीन दिन पुराना बता रहे है। जिसमें गांव की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ के बाद दोनों पक्षों के मारपीट होने की भी बात कर रहे है तो वहीं ग्राम प्रधान पहले तो इस तरह की घटना से ही इंकार करते रहे, बाद में वीडियो में चेहरा आने पर झगड़े की बात कहने लगे। फिलहाल यह वीडियो सोशल मिडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है तथा गांव के लोग कई तरह की चर्चा कर रहे है। इस संबंध में सिम्भावली थानाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *